लोकसभा चुनाव को लेकर फिंगेश्वर में विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन, हजारों की संख्या में लोगों ने ली भाजपा की सदस्यता

लोकसभा चुनाव को लेकर फिंगेश्वर में विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन, हजारों की संख्या में लोगों ने ली भाजपा की सदस्यता

परमेश्वर राजपूत, गरियाबंद :  लोकसभा चुनाव आते ही सभी राजनीतिक दलों में सरगर्मी तेज होने लगी है। वहीं लोकसभा चुनाव को लेकर विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन फिंगेश्वर में रखा गया था। जहां राजिम विधायक रोहित साहू के नेतृत्व में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की उपस्थिति में लगभग 1800 लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली। प्रदेश अध्यक्ष ने भगवा गमछा पहना कर एवं मिठाई खिलाकर सभी को भाजपा प्रवेश कराया।

जिसमें दो जिला पंचायत सदस्य सहित सैंकड़ों पंच सरपंच सहित अन्य लोग भी शामिल हुए। जिसमें छुरा मंडल से लगभग 500 लोग शामिल हुए। वहीं सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव की तैयारी और जीत के लिए तैयारी हेतु पुरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया। कार्यक्रम में मंत्री टंकराम वर्मा, महासमुंद लोकसभा सह प्रभारी व पंडरिया विधायक भावना बोहरा, महासमुंद लोकसभा भाजपा प्रत्याशी रुप कुमारी चौधरी सहित सहित हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments