पीडब्ल्यूडी SDO ने चुनाव कार्य करने से किया इंकार, कलेक्टर ने थमाया नोटिस

पीडब्ल्यूडी SDO ने चुनाव कार्य करने से किया इंकार, कलेक्टर ने थमाया नोटिस

 बिलासपुर :  छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि अनुविभागीय अधिकारी पीडब्ल्यूडी तखतपुर को नोटिस जारी किया गया है। वहीं प्रियंका मेहता को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। बता दें कि यह नोटिस कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश शरण ने देकर 24 घंटे में स्पष्टीकरण मांगा है।

जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि लोकसभा निर्वाचन के निर्देशों की अवहेलना करने पर नोटिस जारी हुआ है। चेकपोस्ट निर्माण और जरूरी व्यवस्थाओं के लिए निर्देश दिए गए थे। जिसको इंकार करने पर कलेक्टर ने अधिकारियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

चुनावी कार्य के लिए कोई भी शासकीय कर्मचारी और अधिकारी इनकार नहीं कर सकते हैं। लेकिन, बिलासपुर में एक ऐसा मामला सामने आया है। जहां चुनाव कार्य को करने से पीडब्ल्यूडी एसडीओ ने इंकार कर दिया। इस मामले में अब कलेक्टर ने नोटिस थमाया है। वहीं 24 घंटे के भीतर जवाब मांगा गया है। जानकारी के मुताबिक तखतपुर एसडीओ ने निर्देश के बावजूद चेकपोस्ट नहीं बनाया है।

बिलासपुर कलेक्टर कार्यालय की तरफ से भेजे गये शो कॉज में कहा गया है कि 15 मार्च 2024 के द्वारा लोक सभा निर्वाचन 2024 के दौरान व्यय अनुवीक्षण हेतु निर्धारित चेक पोस्ट पर आवश्यक व्यवस्थाएं तत्काल सुनिश्चित करने हेतु संबंधित निर्माण एजेन्सियों को निर्देश जारी किया गया था।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments