सीएम विष्णुदेव साय आज विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल, यहां देखें उनका पूरा दौरा कार्यक्रम

सीएम विष्णुदेव साय आज विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल, यहां देखें उनका पूरा दौरा कार्यक्रम

रायपुर :  छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज प्रदेश के अलग-अलग जिलों में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इस दौरान सीएम साय भाजपा प्रत्यशियों के पक्ष में प्रचार करेंगे। सीएम विष्णुदेव साय आज सुबह 11.15 पर रायपुर से रवाना होकर कांदुल जाएंगे। यहां सीएम साय विजय बूथ अभियान में शामिल होंगे।

इसके बाद सीएम विष्णुदेव साय कोंडागांव और कांकेर में आमसभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील करेंगे। आमसभाओं को संबोधित करने के बाद सीएम साय रायपुर वापस आएंगे और शाम 7 बजे रायपुर के गुढ़ियारी में स्थित मारुती मंगलम भवन में आयोजित एक कार्य्रकम में शामिल होंगे। इसके बाद सीएम साय रात 8 बजे भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करेंगे।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments