बाजार में मुर्गा लड़ाते नजर आए कांग्रेस प्रत्याशी लखमा, जमकर वायरल हो रहा वीडियो

बाजार में मुर्गा लड़ाते नजर आए कांग्रेस प्रत्याशी लखमा, जमकर वायरल हो रहा वीडियो

जगदलपुर : विधायक और बस्तर से कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा आए दिन अपने अंदाज के कारण सुर्खिांयों में रहते हैं। कवासी लखमा का इसी बीच एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वे एक बाजार में मुर्गा लड़ाते हुए नजर आ रहे हैं। लखमा हाथ में रेड मुर्गा लिए हुए हैं और सामने वाले के हाथ में सफेद देशी मुर्गा है, दोनो एक साथ मुर्गा को मैदान में छोड़ते हैं और फिर दोनों मुर्गे आपस में भिड़ जाते हैं।

बता दें कि मुर्गा लड़ाई बस्तर में एक प्रचलित खेल है, जिसे अक्सर वहां की हाट बाजार में देखा जा सकता है। मुर्गा लड़ाई को ग्रामीण बड़े ही रोचक अंदाज में देखते हैं। वहीं कुछ ग्रामीण इससे अपना मनोरंजन करते हैं तो कुछ लोग इसमें मुर्गे की हार जीत पर पैसा भी लगाते हैं। आइये आपको दिखाते हैं कि कवासी लखमा ने किस तरह से अपने मुर्गे को लड़ाया है।

 









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments