छत्तीसगढ़ कांग्रेस को फिर लगा बड़ा झटका! अब जिला पंचायत अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

छत्तीसगढ़ कांग्रेस को फिर लगा बड़ा झटका! अब जिला पंचायत अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

 महासमुंद :  लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। दरअसल, महासमुंद से जिला पंचायत अध्यक्ष उषा पटेल ने कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज को अपना इस्तीफा भेज दिया है।

महासमुंद से जिला पंचायत अध्यक्ष उषा पटेल ने कांग्रेस पर संगठन में महिलाओं के सम्मान को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया है। उन्होंने अपने पत्र में कहा है कि पार्टी में सम्मान की जगह अपमान मिलने से दुखी होकर वे इस्तीफा दे रही हैं।

इसके साथ ही अब खबर यह आ रही है कि कांग्रेस की महिला आयोग सदस्य अनिता रावटे जिन्होंने कल ही कांग्रेस से इस्तीफा दे​ दिया था और जिला पंचायत अध्यक्ष उषा पटेल भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

बता दें कि बीते दिन छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष अनिता रावटे ने इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देते हुए विधानसभा और लोकसभा चुनाव में उपेक्षा किए जाने का आरोप लगाया था। अनिता रावटे ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं पर आरोप लगाया था।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments