स्कूलों के समय बदलाव, अब इतने बजे से शुरू होगी कक्षाएं, प्राइवेट संस्थाओं के लिए भी लागू होगा नियम

स्कूलों के समय बदलाव, अब इतने बजे से शुरू होगी कक्षाएं, प्राइवेट संस्थाओं के लिए भी लागू होगा नियम

रायपुर :  छत्तीसगढ़ में इन दिनों तेज गर्मी पड़ रही है। सुबह से ही अब धूप चुभने लगी है। लोग घरों से निकलने के पहले गर्मी से बचने के तमाम उपाय कर रहे हैं। वहीं अब प्रदेश में स्कूलों की टाईमिंग भी बदल दी गई है। प्रदेश में सभी स्कूल अब सुबह 7 से 11 बजे तक संचालित होगी। वहीं दो पालियों में चलने वाले स्कूल में 7 से 11 और 11 से 3 बजे तक संचालित होंगी। इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस बढ़ने की संभावना है। साथ ही मध्य छत्तीसगढ़ के जिलों में अधिकतम तापमान 39-41 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। मूसम एक्सपर्ट का कहना है कि प्रदेश में आने वाले दिनों में और अधिक गर्मी और धूप बढ़ने की संभावना है। अप्रैल महीना से तेज धूप और गर्मी की शुरुआत होती है। ऐसे में आने वाले दिनों में तेज धूप के साथ गर्मी पड़ने की संभावना है। यहीं वजह है कि स्कूल शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों को राहत देते हुए स्कूलों की टाइमिंग बदलने का फैसला लिया है।

यहां का तापमान है सबसे ज्यादा

प्रदेश में सबसे गर्म जिला राजनांदगांव रहा है। यहां सर्वाधिक अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 18.1 डिग्री सेल्सियस सोनहत में दर्ज किया गया है। प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा रहा है। राजधानी रायपुर में आज सुबह से ही तेज धूप है। रायपुर में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। वहीं बीते दिनों सोमवार को यहां अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

 










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments