स्वतंत्र एवं निष्पक्ष निर्वाचन में माइक्रो आब्जर्वर की महत्वपूर्ण भूमिका : कलेक्टर के एल चौहान

स्वतंत्र एवं निष्पक्ष निर्वाचन में माइक्रो आब्जर्वर की महत्वपूर्ण भूमिका : कलेक्टर के एल चौहान

 

गोलू कैवर्त संभाग प्रमुख बलौदाबाजार  :  आगामी लोकसभा आम  निर्वाचन सफलतापूर्वक सम्पन्न  कराने के लिए  शुक्रवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में माइक्रो ऑब्जर्वरों को प्रशिक्षण दिया गया। कलेक्टर एवं जिला  निर्वाचन अधिकारी  के. एल.चौहान ने निर्वाचन में माइक्रो ऑब्जर्वर की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए जरूरी दिशा निर्देश दिए।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री चौहान  ने बताया कि समस्त माइक्रो ऑब्जर्वर को मतदान के दिन 18 बिंदुओं पर अपनी रिपोर्ट प्रेक्षक को देनी होगी। इसके अतिरिक्त माइक्रो ऑब्जर्वर मतदान प्रतिशत की जानकारी भी कंट्रोल रूम को निरंतर देते रहेंगे।  माइक्रो ऑब्जर्वर को आवंटित मतदान केंद्रों में संचालित निर्वाचन प्रक्रिया का अवलोकन करना होगा ।उन्हें मतदान के दिन मॉकपोल से लेकर मतदान समाप्ति तक पूरी सतर्कता से ऑब्जर्वेशन करना होगा और अपनी रिपोर्ट भी देना होगा। मतदान केंद्र पर सेक्टर एवं जोनल मजिस्ट्रेटों के भ्रमण, फोर्स की व्यवस्था, मतदान केंद्र पर संभावित अराजक तत्वों पर पैनी नजर सहित सभी प्रकार की घटनाओं,हरकतों पर नजर रखने के अलावा किसी भी दशा में शांतिपूर्ण, स्वतंत्र एवं निष्पक्ष मतदान संपन्न कराना है। उन्होंने  कहा कि पोलिंग एजेंटों पर गहनता से नजर रखनी है जिला प्रशासन द्वारा मतदान को स्वतंत्र और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए क्रिटिकल व वल्नरेबल बूथों का चिन्हांकन करने के बाद मतदान केंद्रों पर माइक्रो ऑब्जर्वर की तैनात की जाएगी।

मतदान केंद्र में माइक्रो ऑब्जर्वर सुबह 6 बजे से उपस्थित रहेंगे तथा मतदान प्रक्रिया का निरंतर निरीक्षण करते रहेंगे।माकपोल सहित निर्धारित प्रक्रियाओं का पालन हो रहा  है या नही,मतदाताओं के रजिस्टर में मतदान अधिकारी द्वारा मतदाताओं के पहचान दस्तावेज का गहनता से लिखा जा रहा है कि नहीं इसका भी निरीक्षण समय  समय पर करेंगे।ईवीएम एवं वीवीपट की सीलिंग चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार की गई है कि नहीं इसका निरीक्षण करेंगे।मॉकपोल के दौरान मतदाता अभिकर्ता की उपस्थिति पर नजर रखेंगे।  माइक्रो ऑब्जर्वरों को ईवीएम और वीवीपैट के बारे में मास्टर ट्रेनरों द्वारा प्रोजेक्टर के माध्यम से विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ सुश्री दिव्या अग्रवाल, उप जिला निर्वाचन अधिकारी आर. आर. दुबे सहित कर्मचारियों की उपस्थिति रही।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments