प्रशासनिक पहल से शांति पूर्ण ढंग से हट रहा बेजा कब्जा

प्रशासनिक पहल से शांति पूर्ण ढंग से हट रहा बेजा कब्जा

खरसिया :  नगर में बढ़ रहे अतिक्रमण से यातायात पूरी तरह से प्रभावित हो गया था जिसमे सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाला मार्ग स्टेशन चौक से लेकर पुराना टेलीफोन आफिस होते हुए नया रेलवे फाटक और पुत्रिशाला मार्ग है इन मार्गो पर बहुत ज्यादा अतिक्रमण होने से आवागमन पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया था जिससे आये दिन विवाद होते रहता था वही पहले स्टेशन रोड अग्रेसन मार्ग की भी वही जाम वाली स्थिति बनती थी। स्कूल जाने वाले छोटे छोटे बच्चों को होती है सबसे ज्यादा परेशानियों पुलिस चौकी मार्ग में पढ़ने वाले 4 से 5 स्कूलों में सैकड़ो बच्चे अध्ययरत्न है बेज़ाक़ब्जाधारियों की वजह से आवागमन में इन बच्चों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है और दुर्घटना होने की गुंजाइश से इनकार नही किया जा सकता।
बेजा कब्जाधारियों पर नगरपालिका और प्रशासन द्वारा मिलकर दो दिन से की जा रही संयुक्त कार्यवाही से बाधित हो रहा आवागमन मार्ग अब धीरे-धोरे चालू हो रहा है वही बेज़ाक़ब्जाधारियों द्वारा अब स्वयं से ही अपना बेजा कब्जा हटाया जा रहा है। 

2011 में नगरपालिका खरसिया में कांग्रेस समर्थित सुनील गर्ग अध्यक्ष और रायगढ़ कलेक्टर अमित कटारिया थे उस समय भी नगर में भारी तोड़फोड़ की गई थी और बेज़ाक़ब्जाधारियों से नगर को मुक्त कराया गया था। नगरपालिका में कांग्रेस समर्थित राधा सुनील शर्मा अध्यक्ष की कुर्सी पर विराजमान है फिर वही दौर दोहराया जा रहा है। पुराना टेलीफोन के पास बेज़ाक़ब्जाधारियों ने एक दुकान सहित 3 गोदाम बना लिए है यहां की सड़क लगभग 70 फ़ीट चौड़ी थी परंतु दोनों और 50 फुट से ज्यादा में बेजा कब्जा कर लिया गया था नगरपालिका और प्रशासन द्वारा मिलकर संयुक्त रूप से की जा रही कार्यवाही से काफी हद तक अतिक्रमण हटवाया गया है।  नगर में हुई प्रशासनिक कार्यवाही की बात करे तो अधिकतर लोगों ने कार्यवाही को जायज बताते हुए कहाँ परशुराम मूर्ति के पास बेजा कब्जा कर कुछ दुकानों में नशीला पदार्थ बेचा जाता था वही नशे में युवकों का आये दिन विवाद रहता था इसके साथ ही एसडीएम प्रियंका वर्मा आईएस आकाश श्रीश्रीमाल एसडीओपी प्रभात पटेल और सीएमओ विक्रम भगत इस कार्यवाही को आवश्यक कार्यवाही समझते हुए आगे भी जारी रखेंगे।

बेजा कब्जा के नाम पर नगर में हो रही कार्यवाही के विषय मे आज में मुख्यनगरपालिक अधिकारी से मिलूंगा
उमेश पटेल पूर्व मंत्री खरसिया विधायक










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments