चैत्र नवरात्रि की शुरुआत आज 9 अप्रैल से हो गयी है। नवरात्रि के नौ दिनों में माता दुर्गा के रूपों की विधि-विधान से पूजा आराधना की जाती है, भक्त इस दौरान व्रत का पालन भी करते हैं। नवरात्रि का पहला दिन माता दुर्गा के प्रथम स्वरूप, मां शैलपुत्री को समर्पित है। मां दुर्गा सुख-समृद्धि और आरोग्य प्रदान करने वाली हैं। नवरात्रि के पहले दिन कैसे आपको माता शैलपुत्री की पूजा करनी चाहिए, किन मंत्रों का जप करने से माता प्रसन्न होती हैं, आइए विस्तार से जानते हं।
नवरात्रि प्रथम दिन की पूजा विधि
या देवी सर्वभूतेषु शैलपुत्री रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै, नमस्तस्यै, नमस्तस्यै नमो नम:।।
माता शैलपुत्री को इन मंत्रों से करें प्रसन्न
माता शैलपुत्री की पूजा का महत्व
माता शैलपुत्री की पूजा से घर में सुख-समृद्धि आती है। जिन लोगों का विवाह नहीं हो पा रहा है या विवाह में परेशानियां आ रही हैं उन्हें शैलपुत्री माता की पूजा से विशेष लाभ प्राप्त होते हैं। माता की पूजा से ग्रह-कलेश भी दूर होता है। इसके साथ ही आरोग्य का वरदान भी माता देती हैं। धन, यश की कामना रखने वालों को भी माता की पूजा करनी चाहिए।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments