स्कूटी चार्जिंग के दौरान हुआ भयानक विस्फोट, बुरी तरह झुलसी युवती, इलाके में फैली दहशत

स्कूटी चार्जिंग के दौरान हुआ भयानक विस्फोट, बुरी तरह झुलसी युवती, इलाके में फैली दहशत

सूरजपुर :  सूरजपुर जिला में इलेक्ट्रिक स्कूटी की बैटरी चार्जिंग के दौरान ब्लास्ट हो गया। बताया जा रहा है कि चार्जिंग के दौरान स्कूटी की बैटरी ब्लास्ट हो गई, जिससे स्कूटी में भयानक आग लग गई। इस घटना में युवती बुरी तरह झुलस गई। बताया जा रहा है कि युव​ती का इलाज 26 दिनों तक जारी रहा।

 दरअसल, यह घटना सूरजपुर कोतवाली थाने के चंदरपुर की है। इस घटना के दौरान घर के सामानों में आग लग गया। जिसे दमकल की मदद से तत्काल आग पर काबू पाया जा सका। उधर इस घटना के बाद एक बार फिर ई-बाइक और स्कूटी चलाने वालों के बीच दहशत व्याप्त है। ये कोई पहली घटना नही जब स्कूटी की बैटरी में ब्लास्ट हुआ हो, इससे पहले भी चलती गाड़ियों में बैटरी में आग लगने की घटना सामने आ चुकी है।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments