गुरुजीभाठा में गरजे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, बोले कांग्रेस ने पांच साल भ्रष्टाचार किया, लोकसभा में खाता नही खुलेगा

गुरुजीभाठा में गरजे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, बोले कांग्रेस ने पांच साल भ्रष्टाचार किया, लोकसभा में खाता नही खुलेगा

परमेश्वर राजपूत, गरियाबंद : गरियाबंद के गुरुजीभाठा में कल सीएम विष्णु देव साय चुनावी सभा को संबोधन कर तीसरी बार बनने जा रही भाजपा की सरकार में महासमुंद लोकसभा की  सहभागिता देने प्रत्याशी रूपकुमारी चौधरी को जिताने की अपील किए। सीएम ने कहा कि हमारी सरकार साय साय काम कर रही है, जिसके चलते विपक्षी आय बाए बोलने लगे हैं, मोदी के खिलाफ कांग्रेस के बिगड़े बोल के सवाल पर सीएम ने कहा कि कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं, उन्हे हार स्पष्ट नजर आ रही, 2023 में सत्ता से आउट होने के बाद उनका मानसिक संतुलन बिगड़ गया है, नारी न्याय योजना पर सीएम भी चुटकी लेकर कहे की एक लाख तो क्या 5 लाख के लिए फार्म भरा ले, जनता का विश्वास कांग्रेस से उठ गया है, सीएम ने लोकसभा चुनाव में पूरी 11 सीट जीतने का दावा किया है, वहीं मुख्यमंत्री के साथ पहुंचे धरसीवां विधायक अनुज शर्मा ने अपने चित परिचित अंदाज में कांग्रेस पर जमकर निशान साधा उन्होंने कहा कि "भाजपा महिलाओं के खाते में पैसा जमा कर रही है, साय साय, और कांग्रेस के नेता बयान दे रहे है आए बाय" सीएम के इस सभा में केबिनेट मंत्री टंक राम वर्मा, विधायक अनुज शर्मा, लोकसभा प्रभारी मोती लाल साहू समेत स्थानीय नेताओं ने भी सभा को संबोधन किया, समापन के पहले मैनपुर जनपद के कई जनपद सदस्य व जिला पंचायत सदस्य धनमती यादव ने भाजपा प्रवेश किया।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments