चुनाव में शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित कराने मतदाताओं को किया गया अपील

चुनाव में शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित कराने मतदाताओं को किया गया अपील

 

किरन्दुल : लोकसभा निर्वाचन 2024 के प्रथम चरण में बस्तर लोकसभा सीट के लिए आगामी 19 अप्रैल को वोट डाले जाएंगें।उक्त निर्वाचन में शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से दंतेवाड़ा कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के आदेशानुसार जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों एवम नगरीय निकाय में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा हैं।जिसके तहत शुक्रवार को किरन्दुल वार्ड क्रमांक 01,02,03 व 04 में मतदाताओं को निर्भीक होकर चुनाव में मतदान करने हेतु अपील करने के साथ संकल्प दिलाया गया।साथ ही मतदाताओं की सूची चस्पा व पर्ची वितरण किया गया।मौके पर मुख्य नगरपालिका अधिकारी पी आर कोर्राम,बीएलओ डोमन लाल साहू,नारायण सिंह नेताम,गोपाल सरकार,रागिनी सिंह,अनिता मंडावी,लक्ष्मी उपस्थित थे।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments