जांजगीर चांपा एवं रायपुर लोकसभा सीट के लिए नामांकन आज से हुआ प्रारंभ

जांजगीर चांपा एवं रायपुर लोकसभा सीट के लिए नामांकन आज से हुआ प्रारंभ

 

गोलू कैवर्त संभाग प्रमुख छत्तीसगढ़ बलौदाबाजार  : भारत निर्वाचन आयोग द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के ससंदीय क्षेत्र क्रमांक- 03 जांजगीर चांपा अनुसूचित जाति वर्ग एवं 08 रायपुर सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित है। संसदीय क्षेत्र 03-जांजगीर चांपा अंतर्गत इस जिले के विधानसभा 43 बिलाईगढ़ (आंशिक) एवं 44 कसडोल पूर्णतः सम्मिलित है तथा रायपुर लोकसभा अंतर्गत विधानसभा 45-बलौदाबाजार,46 भाटापारा पूर्णतः सम्मिलित है। अधिसूचना का प्रकाशन आज दिनांक 12 अप्रैल 2024 (शुक्रवार), नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि दिनांक 19 अप्रैल 2024 (शुक्रवार), नामांकन पत्रों की संवीक्षा दिनांक 20 अप्रैल 2024 (शनिवार), नाम वापसी की अंतिम तिथि दिनांक 22 अप्रैल 2024 (सोमवार), मतदान की तिथि दिनांक 07 मई 2024 (मंगलवार), मतगणना की तिथि दिनांक 04 जून 2024 (मंगलवार) है। लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र-03 जांजगीर चांपा हेतु नाम निर्देशन पत्र कार्यालय कलेक्ट्रेट न्यायालय जांजगीर में सार्वजनिक अवकाश की तिथियों को छोड़कर,अधिसूचना अनुसार निर्धारित तिथियों में प्रातः 11 बजे से 03 बजे के मध्य प्राप्त किये जायेंगे। इसी प्रकार लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र 08-रायपुर हेतु नाम निर्देशन पत्र कलेक्ट्रेट रायपुर में कलेक्टर न्यायालय में सार्वजनिक अवकाश की तिथियों को छोड़कर, अधिसूचना अनुसार निर्धारित तिथियों में प्रातः 11 बजे से 03 बजे के मध्य प्राप्त किये जायेंगे। सुविधा एप्लीकेशन (सुविधा डॉट ईसीआई डॉट जीओव्ही डॉट इन) के माध्यम से अभ्यर्थी अपना नामांकन फॉर्म एवं शपथ पत्र ऑनलाईन भी प्रस्तुत कर सकते हैं। ऑनलाईन आवेदन करने के बाद अभ्यर्थी को एक स्लॉट का चयन कर निर्धारित तिथि एवं समय पर भौतिक सत्यापन एवं नियत शुल्क भुगतान हेतु रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष उपस्थित होना पड़ेगा। इस एप्लीकेशन का उपयोग कर रैली, सभा आदि की अनुमति के लिए भी ऑनलाईन आवेदन किया जा सकता है।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments