चैत्र नवरात्रि में माँ डिडनेश्वरी के दरबार में उमड़ रही है भक्तों की भीड़

चैत्र नवरात्रि में माँ डिडनेश्वरी के दरबार में उमड़ रही है भक्तों की भीड़

गोलू कैवर्त संभाग प्रमुख छत्तीसगढ़ बलौदाबाजार :  छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर  जिले से करीब 35 किलोमीटर दूर नगर पंचायत मल्हार स्थित प्राचीन सिद्ध शक्तिपीठ माँ डिडनेश्वरी मंदिर में चैत्र नवरात्रि पर्व की विशेष धूम है।भक्तों की भीड़ नवरात्रि के पहले दिन से रोज उमड़ रही है।शक्ति की भक्ति प्राप्त करने के लिए भक्तों की लम्बी लाइन मंदिर के रोजाना दिखाई दे रहा है।माँ डिडनेश्वरी भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करते आ रही हैं कि मान्यता प्रसिद्ध है।आपको बताते चलें आज भी बिलासपुर की तीनों प्रमुख नदियां अरपा पैरी लीलागर माँ डिडनेश्वरी की महिमा का बखान करते आ रही है।लवन से करीब 40 किलोमीटर दूर यह मंदिर भक्तों के लिए आस्था का केंद्र है।इस मंदिर का निर्माण 1954 में निषाद वंश के महाराजा गुहा निषाद ने कराए जाने की प्रमाण मंदिर स्थापित शिलालेख पत्थर से मिलता है।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments