लोकसभा निर्वाचन 2024 :भारतीय खेल प्राधिकरण राजनांदगांव ने जीता स्वीप हॉकी मतदान कप 2024

लोकसभा निर्वाचन 2024 :भारतीय खेल प्राधिकरण राजनांदगांव ने जीता स्वीप हॉकी मतदान कप 2024

राजनांदगांव :  अंतर्राष्ट्रीय एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम राजनांदगांव में स्वीप हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्वीप हॉकी प्रतियोगिता में भारतीय खेल प्राधिकरण राजनांदगांव और खेलो इंडिया सेंटर राजनांदगांव की महिला टीम के बीच मैच हुआ। स्वीप हॉकी प्रतियोगिता में खिलाडिय़ों ने हिस्सा लेकर 26 अप्रैल 2024 को मतदान के लिए नागरिकों से आव्हान किया। अंतर्राष्ट्रीय एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में हॉकी खिलाडिय़ों द्वारा बॉल और हॉकी से स्वीप आकृति बनाकर मतदान के लिए लोगों को प्रेरित किया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजय अग्रवाल के मार्गदर्शन में लोकसभा निर्वाचन 2024 में मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करने विभिन्न कार्यक्रम एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। जिला पंचायत सीईओ एवं नोडल अधिकारी स्वीप सुश्री सुरूचि सिंह के निर्देशन पर जिले में स्वीप अंतर्गत मतदाता जागरूकता के लिए व्यापक तौर पर कार्य किए जा रहे हैं।

  जिला पंचायत सीईओ एवं नोडल अधिकारी स्वीप सुश्री सुरूचि सिंह ने भारतीय खेल प्राधिकरण राजनांदगांव और खेलो इंडिया सेंटर राजनांदगांव महिला विंग्स खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त किया और सभी खिलाडिय़ों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने स्वीप हॉकी प्रतियोगिता की विजेता टीम भारतीय खेल प्राधिकरण राजनांदगांव को स्वीप हॉकी मतदान कप 2024 देकर सम्मानित किया। इसके साथ ही उप विजेता टीम खेलो इंडिया सेंटर राजनांदगांव को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।  उन्होंने मतदाता सूची में जुड़े खिलाडिय़ों को मतदान दिवस 26 अप्रैल को मतदान करने के लिए प्रेरित किया और अन्य खिलाडिय़ों से घर के अभिभावकों को मतदान करने के लिए प्रोत्साहित करने कहा। उन्होंने बताया कि 19 अप्रैल 2024 शुक्रवार को फिट राजनांदगांव, फिट वोटर्स, गुड मॉर्निंग राजनांदगांव कार्यक्रम पुष्प वाटिका रानी सागर के पास आयोजित किया जाएगा। जिसमें सभी को हिस्सा बनने कहा।

  नगर निगम आयुक्त श्री अभिषेक गुप्ता ने खिलाडिय़ों को प्रोत्साहित किया। उन्होंने खेल के साथ-साथ अच्छी पढ़ाई करने की सलाह दी। उन्होंने खिलाडिय़ों को लोकतंत्र में एक-एक वोट के महत्व के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने मतदान दिवस 26 अप्रैल को अपने अभिभावकों को मतदान करने के लिए प्रेरित करने कहा। इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी श्री मृणाल चौबे, सहायक नोडल अधिकारी स्वीप श्रीमती रश्मि सिंह, श्री रणविजय सिंह सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी एवं हॉकी खिलाड़ी उपस्थित थे। 










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments