बालोद में राजनाथ सिंह का भाजपा प्रत्याशी भोजराज नाग के पक्ष में  चुनावी सभा

बालोद में राजनाथ सिंह का भाजपा प्रत्याशी भोजराज नाग के पक्ष में चुनावी सभा

बालोद : कांग्रेस की हालत दिन-ब-दिन पतली होती जा रही है जिस तरह डायनासोर लुप्त हो गए इस तरह कांग्रेस भी एक दिन लुप्त हो जाएगी कांग्रेस अब बूढी हो गई है पहाड़ चढ़ने वाली नहीं है उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विगत 10 वर्षों में जम्मू कश्मीर से 370 ख  समाप्त करने के साथ ही तीन तलाक समाप्त किया अयोध्या में भव्य राम मंदिर का उद्घाटन किया कोरोना काल में विदेश तक को कोरोना का टीका का निर्यात किया गया भारत के 80 करोड़ जनता को 5 किलो निशुल्क राशन देना प्रारंभ किया जिसे 2029 तक बढ़ा दिया गया है भारत की सीमाएं चारों तरफ से सुरक्षित है .अर्थव्यवस्था के मामले में भारत बहुत जल्द तीसरे स्थान पर पहुंच जाएगा श्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की प्रतिष्ठा अंतरराष्ट्रीय मंचों पर दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है उक्त उदगार शनिवार को जिला मुख्यालय बालोद के सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम के चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने व्यक्त किये.
 

श्री राजनाथ सिंह ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ के संस्थापक भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री वाजपेई जब छत्तीसगढ़ बनाने का विचार कर रहे थे तो लोग कहते थे कि राज्य छोटा होगा तो विकास नहीं होगा लेकिन छत्तीसगढ़ सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री श्री रमन सिंह के नेतृत्व में पूरे देश मैं विकास कर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन कियावहीं विगत पांच वर्षों में कांग्रेस की सरकार ने प्रदेश में गोबर घोटाला के साथ अन्य के घोटाले किए जिसके कारण आज पुनः भाजपा सरकार बनी है जो श्री विष्णु साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को और तेजी से विकास की गति प्रदान करेगी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिह  देव ने कहा कि केंद्र में मोदी की सरकार गारंटी पर चल रही है सभी योजनाओं का पूरा लाभ जनता को मिल रहा है सभी वर्गो का बराबर ख्याल रखा जा रहा है जिसका परिणाम है कि कॉकेर लोकसभा क्षेत्र से एक बैगा को भी मौका दिया गया है मुझे विश्वास है कि यहां की जनता का आशीर्वाद उन्हें मिलेगा श्री भोजराज नाग ने कहा कि श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गांव के गरीब आदिवासियों का सम्मान बढ़ाया है इस लोकतंत्र में सभी से हाथ जोड़कर आशीर्वाद मांगता हूं  मंचस्थ अतिथियों में श्री केदार कश्यप अजय चंद्राकर सांसद मोहन मांडवी यशवंत जैन पूर्व विधायक प्रीतम साहू यज्ञ शर्मा भाजपा जिला अध्यक्ष पवन साहू वीरेंद्र साहू यशवंत जैन देवलाल ठाकुर व अन्य भाजपा के सदस्य उपस्थित थे.

 










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments