दंतेवाड़ा : पुलिस एवम सीआरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान तथा छत्तीसगढ़ शासन की ‘‘पुनर्वास नीति’’ के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं दन्तेवाड़ा पुलिस द्वारा चलाये जा रहे ‘‘लोन वर्राटू’’ (घर वापस आईये अभियान) से प्रभावित होकर और पुलिस की आत्मसमर्पण की अपील का असर देखने को मिल रहा है। नक्सलियों के अमानवीय, आधारहीन विचारधारा एवं उनके शोषण, अत्याचार तथा स्थानीय आदिवासियों पर होने वाले हिंसा से तंग आकर नक्सलवाद की ओर भटके युवा अब समाज के मुख्यधारा में जुड़ने का संकल्प करके आज दिनांक 15 अप्रैल को 01 लाख ईनामी माओवादी सहित 26 माओवादियों ने आत्मसमर्पण की इच्छा जताई जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों ने स्वागत करते हुये इनका आत्मसमर्पण कराया जिसके अन्तर्गत कोराजगुड़ा (कोरोस) पंचायत जनताना सरकार अध्यक्ष जोगा मुचाकी (01 लाख ईनामी),किस्टाराम एरिया कमेटी सीएनएम सदस्य वेको देवा,अरनपुर पटेलपारा कमेटी सदस्य मुया कोवासी,ककाड़ी पंचायत मिलिषिया सदस्य जग्गू वेट्टी,पिट्टेपाल पंचायत सीएनएम सदस्य कुमारी बिमला कुंजाम,ग्राम कोण्डापाल डीएकेएमएस सदस्य सुरेश कुमार कड़ियाम,ग्राम पेडका सीएनएम सदस्या कुमारी जोगी मण्डावी,ग्राम पेडका केएएमएस सदस्या श्रीमती नंदे माड़वी, ग्राम पेडका केएएमएस सदस्या कुमारी गंगी मण्डावी,ककाड़ी पंचायत केएएमएस सदस्या श्रीमती मासे वेट्टी,ग्राम पेडका सीएनएम सदस्या कुमारी जोगी माड़वी,तोड़मा पंचायत मिलिषिया सदस्य महादेव उर्फ जटेल पोयामी, फुलगट्टा पंचायत डीएकेएमएस सदस्य श्याम लाल उर्फ दूला भास्कर,फुलगट्टा पंचायत डीएकेएमएस सदस्य भूनेष कड़ती,फुलगट्टा पंचायत मिलिषिया सदस्य शंकर लाल लेकाम,ग्राम डेगमेट्टा कमेटी सदस्य बुधराम नेगी,फुलगट्टा पंचायत डीएकेएमएस उपाध्यक्ष सोमलू उर्फ सोमू पोटाम,मार्जूम पंचायत मिलिषिया सदस्य सन्नू माड़वी,मार्जूम पंचायत मिलिषिया सदस्य मासो माड़वी,ग्राम ऐटेपाल बिलईपारा केएएमएस सदस्या मंगो माड़वी,ग्राम ऐटेपाल मिलिषिया सदस्य पाण्डू माड़वी,ग्राम ऐटेपाल जीआरडी सदस्य हड़मा ताती,नीलावाया पंचायत कृषि षाखा अध्यक्ष नंदा उर्फ वार्रे रव्वा, फुलगट्टा पंचायत जनताना सरकार सदस्य सुद्दू कड़ती,श्याम लाल कड़ियाम,फुलपाड़ पंचायत मिलिषिया डिप्टी कमाण्डर हुंगा माड़वी ने दिनांक 15 अप्रैल को डीआरजी कार्यालय दन्तेवाड़ा में आत्मसमर्पण किया। पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा द्वारा आत्मसमर्पित माओवादी को छत्तीसगढ़ शासन द्वारा पुनर्वास योजना के तहत् 25-25 हजार रूपये प्रोत्सहन रााषि एवं पुनर्वास योजना के तहत मिलने वाले सभी प्रकार के लाभ प्रदाय कराया जायेगा। लोन वर्राटू अभियान के तहत् अब तक 176 ईनामी माओवादी सहित कुल 717 माओवादियों ने आत्मसमर्पण कर समाज के मुख्यधारा में जुड़ चुके हैं।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments