कमिश्नर श्याम धावड़े ने किया दंतेवाड़ा जिले के मतदान केंद्र और डाइट परिसर स्थित स्ट्रांग रूम का अवलोकन

कमिश्नर श्याम धावड़े ने किया दंतेवाड़ा जिले के मतदान केंद्र और डाइट परिसर स्थित स्ट्रांग रूम का अवलोकन

 

दंतेवाड़ा  :  बस्तर कमिश्नर श्याम धावड़े ने सोमवार अपने एक दिवस दंतेवाड़ा प्रवास के दौरान ने मतदान केंद्रों की सभी मूलभूत आवश्यकताओं को सुनिश्चित करने एवं जिले में शांतिपूर्ण मतदान प्रक्रिया को संपादित करने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन अधिकारियों को दिए। इसके साथ ही उन्होंने मतदान केन्द्र क्रमांक 97,98 शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तथा चितालंका बारसापारा मतदान केन्द्र 83 का औचक निरीक्षण कर मौके पर उपस्थित बीएलओ, पटवारी एवं ग्राम सचिव से मतदाताओं की संख्या, मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने व नाम विलोपन की स्थिति, विगत विधानसभा में मतदान प्रतिशत सहित अन्य व्यवस्थाओं का संज्ञान लिया। ज्ञात हो कि मतदान क्रमांक 98 दन्तेवाड़ा-02 में कुल मतदाता 736 (पुरुष-375 महिला-361), मतदान क्रमांक 97 दन्तेवाड़ा-01 कुल मतदाता 965 (पुरुष-482 महिला-483), मतदान क्रमांक-83 प्राथमिक शाला भवन बारसापारा चितालंका कुल मतदाता 1170 (पुरुष-573 महिला-597), है। इसके साथ ही कमिश्नर श्री धावड़े ने संबंधितों को मतदान का प्रतिशत बढ़ाने हेतु व्यापक रूप से मतदाता जागरूकता अभियान चलाने का भी कहा। 

इसके अलावा कमिश्नर  धावडे़ ने डाइट परिसर स्थित ईवीएम स्ट्रांग रूम का अवलोकन कर मतगणना के संबंध में आवश्यक प्रबंधन की भी जानकारी ली और आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा। मौके पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मयंक चतुर्वेदी ने स्ट्रांग रूम एवं अन्य व्यवस्थाओं जैसे सी सी टीव्ही से निगरानी एवं सुरक्षा संबंधी विस्तार पूर्वक जानकारियों से कमिश्नर को अवगत कराया। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत कुमार बिश्वरंजन, अपर कलेक्टर  राजेश पात्रे, उप जिला निर्वाचन अधिकारी  अभिषेक तिवारी, डिप्टी कलेक्टर  कमल किशोर, इलेक्शन सुपरवाइजर  अजय नायक, वरिष्ठ निज सहायक  हरेन्द्र जोशी सहित निर्वाचन से जुड़े अन्य अधिकारी मौजूद थे।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments