भाजपा का संकल्प पत्र सबका साथ,सबका विकास और भरोसे की गारण्टी

भाजपा का संकल्प पत्र सबका साथ,सबका विकास और भरोसे की गारण्टी

 

दंतेवाड़ा : लोकसभा चुनाव हेतु भाजपा द्वारा जारी संकल्प पत्र को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष व विधायक दंतेवाड़ा चैतराम अटामी ने कहा की भाजपा जो कहती है वो करती है,हमारा संकल्प पत्र हमारे लिए संविधान की तरह पवित्र दस्तावेज़ और भरोसे की गारण्टी है।पिछले दस वर्षों में हमने यह साबित किया है कि भाजपा अपने घोषणा पत्र के एक-एक शब्द पर अमल करती है,जैसा हमने मोदी जी की गारंटी में कर के दिखाया है।ख़ासकर पिछले दस वर्षों में मोदी जी ने जो किया है वह विश्वास बहाली का नया अध्याय है। उक्त बातें दंतेवाड़ा भाजपा जिलाध्यक्ष व विधायक चैतराम अटामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश को समर्पित भारतीय जनता पार्टी के संकल्प पत्र पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कही।अटामी ने कहा की घोषणा पत्र भारतीय लोकतंत्र के प्रति भरोसे का, विश्वास बहाली का, भारत के भविष्य का एक सुनहरा रोडमैप है।

भाजपा के पिछले संकल्प पत्रों की चर्चा करते हुए अटामी ने कहा कि 2014 और 2019 का हमारा संकल्प पत्र हमारा ऐसा विजन डॉक्युमेंट था जिस पर लोगों को सहज विश्वास नहीं होता था, लेकिन पिछले दस वर्ष ने यह साबित किया है कि भाजपा अपने द्वारा घोषित घोषणा पत्र के एक-एक शब्द पर अमल करती है।पिछले 10 वर्षों में 25 करोड़ लोग ग़रीबी से बाहर हुए। 70 से ऊपर के बुजुर्ग चाहे वे किसी भी आय वर्ग से हो, उन्हें आयुष्मान योजना का लाभ मिलेगा। चार करोड़ पक्के घर बने हैं। तीन करोड़ और नए घर बनेंगे। सस्ते सिलिंडर घर घर पहुँचाया है, अब पाइपलाइन से गैस घर-घर पहुंचाने की योजना है। करोड़ों परिवारों का बिजली बिल ज़ीरो करने और उन्हें बिजली से कमाई करने की योजना पर काम होगा। पीएम सूर्य योजना के तहत अब लोग बिजली बिल नहीं देंगे बल्कि बिजली पैदा करने से कमाई भी होगी, ऐसी तकनीक पर काम होगा।मुद्रा योजना से लाखों लोगों को जॉब दिलाने वाले बने हैं। अब नया संकल्प है कि मुद्रा योजना की सीमा 10 लाख से बढ़ाकर 20 लाख करेंगे। युवाओं को अपनी रुचि का काम करने के लिए अधिक पैसे मिलेंगे। उन्होंने कहा कि हम रेहड़ी-ठेले वालों को “ डिग्निटी “ देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। पहले ही हमने स्व निधि योजना से इसे जोड़ा है, इसे अब कस्बों-गावों तक ले कर जायेंगे। सभी को बिना गारंटी के सहायता मिलेगी इसे पचास हजार से आगे भी बढ़ाया जाएगा।दिव्यांगों के लिए विशेष ध्यान देकर काम किया जाएगा। अटामी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार सदैव माताओं-बहनों के उत्थान के लिए संकल्पित रही है. हमने छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना लागू कर माताओं के सम्बल को बढ़ाया है. इसी तरह केंद्र की भाजपा सरकार ने भी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सतत योजनाएं लागू की हैं और उन्हें धरातल पर उतारा है. आज दस करोड़ महिलाएँ स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी हैं। उन्हें हम अब आईटी, शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यटन आदि के लिए ट्रेनिंग देंगे। आज साइकिल भी चलाने नहीं जानने वाली महिलाएँ ड्रोन पायलट बन रही हैं। यह मोदी की गारंटी है।

विधायक चैतराम अटामी ने कहा कि किसानों के लिए सबसे अधिक काम मोदी के शासन में हुआ है। मोदी की गारंटी पर हमने मात्र सौ दिनों में धान, बोनस समेत सभी वादों को पूरा किया। अब किसान क्रेडिट कार्ड के दायरे में पशुपालक को भी जोड़ा है। हमने भी मोदी जी की गारंटी के तहत ही किसानों को दो साल का बोनस दिया, सबसे अधिक धान खरीदा और किसानों को प्रति क्विंटल 3100 रुपए का भुगतान किया।वरिष्ठ नागरिकों को आयुष्मान भारत योजना में शामिल करेंगे। अब सत्तर साल से अधिक के उम्र के वरिष्ठ नागरिकों को इलाज की चिंता से मुक्त किया जाएगा। अटामी ने कहा कि भारत ग्लोबल न्यूट्रीशन हब बनेगा। हमारे कोदो-कुटकी जैसे अनाज अब सुपर फ़ूड बन कर विश्व में छाएंगे। दलहन और तिलहन में आत्मनिर्भरता के लिए कार्य करेंगे। नैनों यूरिया का अधिक से अधिक इस्तेमाल। किसान समृद्धि केंद्रों का विस्तार। समेत ऐसे तमाम कार्यों का विस्तार होगा जिससे समाज का हर वर्ग संपन्न और हर क्षेत्र लाभान्वित होगा। अब बिरसा मुंडा जी की जयंती को गौरव दिवस के रूप में मनाएंगे। आदिवासी कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है भाजपा यह कहते हुए विधायक अटामी ने कहा कि अब देश के आदिवासी वनांचल पर्यटन से जुड़ेंगे। हम अपनी विरासत को दुनिया से जोड़ेंगे। ईको टूरिज़्म, होम स्टे के अवसर से आदिवासी क्षेत्रों को लाभ होगा। इससे महिलाओं को भी स्वरोजगार की दिशा में सहायता मिलेगी और वनांचलों में रोजगार के अवसर पैदा होंगे। 

शहरीकरण को पहले चुनौती माना जाता था, हम अवसर मानते हैं। सेटेलाइट सिटी। विमानों का बेड़ा बढाने से लेकर हम हर नगरीय सेवा का विस्तार करेंगे। ट्रक ड्राइवरों तक की चिंता करेंगे। समाज का कोई भी वर्ग अछूता नहीं रहेगा।श्री अटामी ने कहा कि मोदी जी ने कहा है पिछले दस वर्ष के काम और अगले 25 वर्ष का विजन है हमारे पास। इस विजन को पूरा करने की इच्छा शक्ति है हमारे पास। इसके लिए संगठन है हमारे पास। नेतृत्व, नीत और नीयत है हमारे पास। जबकि हमारे विरोधियों के पास इस सबका अभाव है, कुछ भी नहीं है। 
चैतराम अटामी ने कहा कि 2004 में भारत विश्व में आर्थिक रूप से 11 वें  स्थान पर था और कांग्रेस के दस वर्ष के शासन में भी वहीं का वहीं टिका रहा। जबकि मोदी जी के दस वर्ष के सेवाकाल में हम 11 से 5 वें स्थान पर आ गए हैं दस वर्ष में मोदी जी पाँचवें स्थान पर आ गए हैं।विधायक चैतराम अटामी ने कहा कि भाजपा सरकार ने अब तक चार करोड़ गरीब परिवारों को पक्के मकान दिए हैं. हम तीन करोड़ और गरीबों को पक्के मकान देंगे। सड़कें घर-घर तक बनेंगी।उन्होंने भाजपा के संकल्प पत्र को सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास-सबका प्रयास का विजन डॉक्यूमेंट बताया।प्रेस वार्ता में प्रदेश मंत्रीओजस्वी मंडावी,जिला महामंत्री द्वय संतोष गुप्ता,धीरेन्द्र प्रताप,जिला उपाध्यक्ष मुकेश शर्मा,सुनीता भास्कर,नगर पालिका अध्यक्ष पायल गुप्ता,जिला पंचायत सदस्य रामु नेताम,कुलदीप ठाकुर,रुपन मंडल,निखिल नाग,कमल ठाकुर,शिव उपस्थित हुए।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments