तिल्दा में रेत की अवैध खनन एवं परिवहन नहीं रुका तो होगी आंदोलन की बात अलग - अलग पार्टी के नेताओं ने कहा

तिल्दा में रेत की अवैध खनन एवं परिवहन नहीं रुका तो होगी आंदोलन की बात अलग - अलग पार्टी के नेताओं ने कहा

गोलू कैवर्त संभाग प्रमुख छत्तीसगढ़ बलौदाबाजार : जिला मुख्यालय बलौदाबाजार के तहसील लवन से ग्राम पंचायत तिल्दा 7 किलोमीटर की दूरी पर बसा है।जहां सरकार बदलते ही रेत की अवैध कारोबार चरम पर होने की जानकारी ग्रामीणों से रोजाना मिल रहा है वहीं शिकायत पर खनिज पहुँचता तो है लेकिन कोई ठोस कार्रवाई अभी तक नहीं कर पाया है जिससे रेत तस्करों के हौसलों में बेतहाशा वृद्धि हुआ है, और आज की स्थिति में देखा जाए तो रेत खनन के सारे मामले का रिकॉर्ड तिल्दा के रेत तस्करों ने तोड़ दिया है।यहां के कुछ रेत तस्करी में लगे तस्कर इतने अंधाधुंध हो गए हैं कि उनका सुबह शाम सिर्फ रेत की अवैध चोरी कर लवन आसपास के ग्रामों को सप्लाई करना है , राजश्व नुकसान होने से रेत तस्करों को कोई मतलब नहीं है।उन्हें सिर्फ रेत की अवैध चोरी और पक्की सड़को को खस्ताहाल बनाने से मतलब है।इन्हीं मुद्दे पर विभिन्न पार्टी के नेताओं ने क्या कुछ कहा आईए एक रिपोर्ट इस पर भी।हितेंद्र ठाकुर जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी ने कहा कि जब से भाजपा की सरकार आई है प्रदेश में चारो तरफ अवैध कारोबार पहले स्थान पर पहुंच गई है ।तिल्दा में रेत की अवैध तस्करी नहीं रुका तो खनिज अधिकारी एवं भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने के लिए बाध्य होंगे।

गौरीशंकर अग्रवाल पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार सुशासन की नीति को अमल करती है।उनके सरकार में किसी भी प्रकार का अवैध कारोबार एवं अवैध कार्यों में लिप्त लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। विधायक संदीप साहू ने कहा कि पत्रकार गोलू कैवर्त ने बहुत जनहितैषी मुद्दे पर सबकी ध्यान आकर्षित किये हैं, जो बधाई के पात्र हैं ।निश्चित ही रेत के अवैध खनन पर प्रशासन को डंडा चलाने की जरूरत है, नहीं तो सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने की बात कहा।सुशील बंजारे प्रदेश उपाध्यक्ष अजित जोगी युवा मोर्चा ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों में दोहरापन है, कहती अलग है और करवाती कुछ और हैं।तिल्दा में रेत की अवैध खनन भाजपा सरकार की देन है जिसमें खनिज अधिकारी भी संलिप्त है।बन्द नहीं हुआ तो खनिज विभाग के सामने धरना प्रदर्शन के लिए तैयार होंगे।भुनेश्वर सिंह डहरिया युथ विंग आम आदमी पार्टी जिलाध्यक्ष का कहना है कि जब से डबल इंजन की सरकार सत्ता में जब से आई है छत्तीसगढ़ के कोने कोने में अवैध कारोबार चरम पर है।तिल्दा में लंबे समय से रेत की अवैध खनन हो रहा है लेकिन कार्रवाई शून्य है।अवैध खनन बन्द नहीं हुआ तो खनिज अधिकारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी खोलेगा मोर्चा।योगेश कुमार सिंघम पूर्व अध्यक्ष प्रेस क्लब लवन ने भी कहा कि तिल्दा का रेत खनन बन्द होनी चाहिए सरकार की छवि लगातार धूमिल हो रहा है।आपको बताते चलें कि तिल्दा के रेत तस्करी में लगे तस्कर इतना बेखौफ हो गए हैं कि शिकायत करने वाले ग्रामीणों को घर जाकर धमकी चमकी देकर कानून हाथ में लेने से भी बाज नहीं आ रहा है।इससे ग्रामीणों में खनिज अधिकारी के निरंकुश कार्रवाई को लेकर आक्रोश पनप रहा है।वहीं जिला कलेक्टर को उक्त मामले पर संज्ञान लेने की फरियाद ग्रामीणों ने किये हैं।अब देखना यही होगा इस कारोबार से जुड़े लोगों पर कार्रवाई औऱ अपराध दर्ज क्या प्रशासन आने वाले दिनों में करेगी, या मामले पर पर्दा डाल देगी?या सरकार की किरकिरी को  धोने के लिए रेत तस्करी से जुड़े तिल्दा के लोगों पर शमन शुल्क के अलावा कानूनी शिकंजा कसा जाएगा।आने वाले समय पर क्या होगा हमारे न्यूज़ साइट से बने रहिए, अग्रिम आर्टिकल को पुनः आपके सामने लेख के माध्यम से लाएंगे।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments