गोलू कैवर्त ब्यूरो हेड बलौदाबाजार : कसडोल विधानसभा के तहसील लवन के गॉव तिल्दा जंहा रेत की अवैध खनन के मामले में पूरे छत्तीसगढ़ में पहले स्थान पर है वहीं सूत्रों से पता चला कि यंहा एक झोला छाप डॉक्टर लम्बे समय से सक्रिय है।जिसकी शिकायत कलेक्टर से ग्रामीण एवं प्रेस क्लब लवन शिकायत के लिए आगे आने वाले हैं।बिना डिग्री के झोला छाप डॉक्टर के चलते गॉव के भोले भाले ग्रामीणों के स्वास्थ्य के साथ लम्बे समय से खिलवाड़ होने से इनकार नहीं किये जा सकते हैं, जिसके लिए प्रेस क्लब लवन मोर्चा खोलने की तैयारी में है एवं क़ानूनी कार्रवाई के लिए भी बाध्य होने की जानकारी छत्तीसगढ़ न्यूज़ साइट को पता चला है।तिल्दा के उस झोलाछाप डॉक्टर के गलत इलाज से न जाने कितने बेगुनाह कॉल के गाल में समाए होंगे इसकी अंदाजा नहीं लगाया जा सकता।शिकायत एवं जांच टीम गठित होने पर निश्चित ही उस आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो सकती है।इस मामले पर सी एम एच ओ डॉ एम पी महिश्वर ने सख्त कार्रवाई किये जाने की बात पायनियर संवाददाता से कहा है।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments