गोलू कैवर्त संभाग प्रमुख छत्तीसगढ़ बलौदाबाजार : कसडोल विधानसभा के तहसील लवन अंतर्गत ग्राम पंचायत तिल्दा में विगत कई वर्षों से गॉव के कुछ तस्कर रेत की अवैध खनन एवं परिवहन में लगते रहे हैं जिसके चलते गॉव की गलियां एवं पक्की सड़क पूरी तरह से खराब हो चुका है।रेत लोडिंग ट्रैक्टरो के चलने से गॉव गलियों में कई फ़ीट गढ्ढे हो गए जिसमें चलने में ग्रामीणों को बहुत परेशानी हो रही है।इसके अलावा रेत की अवैध खनन एवं परिवहन से राजश्व की नुकसान रोजाना होते रहा है।जिसकी भरपाई बेहद मुश्किल है।तिल्दा डोंगरीडीह पक्की सड़क आजादी के वर्षों बाद बना है जो खस्ताहाल हो रहा है।मीडिया कर्मियों ने जिला प्रशासन ,पुलिस प्रशासन ,छत्तीसगढ़ सरकार से मांग किये हैं कि तिल्दा में रेत की अवैध खनन करने वाले रेत तस्कर से लेकर रेत की अवैध परिवहन ट्रैक्टरो से करने वाले लोगों से लेकर रेत की चोरी में मजदूरी करने वाले मजदूरों पर खनिज अधिनियम के तहत कार्रवाई के अलावा कानूनी प्रक्रिया के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जेल भेजने की मांग जोर पकड़ रहा है।निश्चित ही ऐसे कठोर नियम का पालन यदि जिला प्रशासन स्तर पर किये जाए तो पूर्णतः रेत की अवैध खनन ,परिवहन काला बाजारी रुकेगा।इससे खनिज विभाग के कर्मचारियों को अतिरिक्त मेहनत ड्यूटी देकर करने की नौबत भी नहीं आएगी।यदि रेत तस्करी में सभी लोगों पर खनिज अधिनियम के अतिरिक्त एफआईआर थाना लवन में दर्ज होंगे तो उक्त कारोबार से जुड़े लोग स्वतः ही किनारे होते दिखेंगे ऐसा सूत्रों का कहना है।क्योंकि रेत तस्करी में लगे तस्कर रोजाना 6से 7हजार अवैध रूप से कमा रहे हैं जो कभी कभार खनिज विभाग के हत्थे चढ़ भी जा रहे हैं तो जुर्माना देकर गाड़िया छुड़वा लेते हैं जिससे हौसले बुलंद हैं।
यदि अपराध दर्ज हुआ तो निश्चित ही जेल की प्रक्रियाओ से तस्करों को गुजरना पड़ेगा जिससे तस्करी में लगे लोगों में डर का वातावरण निर्मित होगा।ग्रामीणों के अलावा मीडिया कर्मियों ने मांग किये हैं कि कार्रवाई की नियमों में कठोरता लाने की जरूरत है।सूत्रों का कहना है कि तस्करी में लगे लोग इतने शातिर है कि आवास योजना के नाम पर रेत निकाल रहे हैं कि बात बोलकर यदि तस्कर टोपी पहनाने की कोशिश कर रहा है तो सूक्ष्मता से जांच करने की भी आवश्यकता है इससे दुध और पानी अलग हो जाएगा।मीडिया कर्मियों में वरिष्ठ पत्रकार पूर्व अध्यक्ष योगेश कुमार सिंघम सहित मीडिया कर्मियों ने जिला प्रशासन से मांग किये हैं कि तिल्दा के रेत तस्करों पर कानूनी शिकंजा भी कसा जाए।वहीं जिला खनिज अधिकारी ने मीडिया को बताया कि तिल्दा में रेत की अवैध खनन एवं परिवहन करते हुए कोई भी ट्रैक्टर पकड़ा जाएगा तो अधिनियम के तहत कार्रवाई के साथ इस बार थाना में तस्करी में जुड़े लोगों के खिलाफ अपराध भी दर्ज करवाएंगे।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments