तिल्दा के झोलाछाप  डॉक्टर पर कार्रवाई करने की मांग जोर पकड़ रहा है,कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की तैयारी

तिल्दा के झोलाछाप  डॉक्टर पर कार्रवाई करने की मांग जोर पकड़ रहा है,कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की तैयारी

गोलू कैवर्त संभाग प्रमुख छत्तीसगढ़ बलौदाबाजार  : कसडोल विधानसभा के ग्राम पंचायत तिल्दा में विगत सालों से वही का रहनेवाला एक झोलाछाप डॉक्टर लोगों का बिना डॉक्टरी डिग्री के इलाज करते हुए आ रहा है ।जिससे ग्रामीण के स्वास्थ्य का खतरा मंडरा रहा है।ग्रामीण भोलेभाले मरीजों को झांसे में लेकर इलाज करने का मामला प्रकाश में आया है।मरीजों का स्वास्थ्य संबंधित सामान्य केस हो या बड़ी केस सभी का इलाज बिना डिग्री के किये जाते रहे हैं ,जिससे ग्रामीणों में भय का वातावरण निर्मित हो गया है।ग्रामीणों ने मांग किये हैं कि गॉव के झोलाछाप डॉक्टर के गलत एवं लापरवाही पूर्वक इलाज के चलते न जाने कितने लोगों जान से हाथ गंवा बैठे होंगे, सघन जांच पड़ताल होने पर मामले का खुलासा होगी।वहीं बी एम ओ डॉ अभिजीत बनर्जी ने कहा कि निश्चित ही इस मामले पर संज्ञान लेंगे एवं एस डी एम ,मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी के दिशा निर्देश पर कार्रवाई करेंगे।

वहीं मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ एम पी महिश्वर ने बताया कि आपके माध्यम से जानकारी मिल रहा है तो निश्चित ही झोलाछाप डॉक्टर पर कार्रवाई के लिए टीम भेजेंगे।वहीं मीडिया कर्मियों ने कहा कि तिल्दा के ग्रामीणों की जान माल को ध्यान रखते हुए सुरक्षा की दृष्टिकोण से आरोपी झोलाछाप डॉक्टर पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए ।जिससे किसी के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ न हो।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments