छत्तीसगढ़ में गरजे BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, कहा- कांग्रेस ने सिर्फ लटकाने, अटकाने और भटकाने का काम किया…

छत्तीसगढ़ में गरजे BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, कहा- कांग्रेस ने सिर्फ लटकाने, अटकाने और भटकाने का काम किया…

लोरमी  : लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर छत्तीसगढ़ की हलचलें तेज हो गई हैं। वहीं दिग्गजों का लगातार प्रदेश दौरा जारी है। इसी कड़ी में आज बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र में BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा लोरमी पहुंचे हैं। यहां बिलासपुर लोकसभा प्रत्याशी तोखन साहू के पक्ष में वोट करने की अपील किए। इसके साथ ही चुनावी सभा को संबोधित कर रहे। वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ प्रदेश के डिप्टी सीएम अरुण साव भी मौजूद हैं।

लोरमी के चुनावी सभा में बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपने उद्बोधन में कहा कि मां कौशिल्या की पुण्य भूमि में मुझे आने का सौभाग्य मिला है। मौसम खराब होने के बाद भी जो भीड़ आई है। उस उत्साह को मैं समझ सकता हूं। यहां की जनता ने तोखन साहू को लोकसभा भेजने की तैयारी कर ली है। आज हम सुशासन के काल में चल रहे हैं। वहीं जेपी नड्डा ने आगे कहा कि जम्मू कश्मीर में दो झंडे थे। जम्मू कश्मीर में दो विधान था। एक भारत का और दूसरा उनका अपना विधान था। अब सुशासन की सरकार चल रही है। एक देश में दो विधान नहीं चलेगा। जम्मू में दो झंडे थे, जम्मू में दो विधान थे, लेकिन मोदी के नेतृत्व में हमने धारा 370 को धराशाई कर दिया।

जेपी नड्डा ने आगे कहा कि हमनें फैसला लिया था हम राम मंदिर बनाने का मार्ग प्रशस्त करेंगे। तब हम कहते थे राम लला हम आयेंगे। मंदिर वहीं बनाएंगे। कांग्रेस हमारा उपहास उड़ाती थी। लेकिन हमने तारीख भी बताया मंदिर भी बनाया। हमनें CAA लागू किया, तीन तलाक खत्म किया। स्थिर सरकार मजबूत सरकार की यही निशानी है। पहले जाति, अगड़ा पिछड़ा की राजनीति थी। कांग्रेस वोट बैंक की राजनीति करती थी। लेकिन मोदी जी ने राजनीति करने का तरीका बदल दिया। अब सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास की राजनीति हो रही है।

इस देश में मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे। 70 साल की उम्र का हर भारतीय आयुष्मान हेल्थ कार्ड में जोड़ दिया जाएगा। जिसका मुफ्त में इलाज होगा। मोदी के नेतृत्व में 5 वें नंबर की अर्थव्यवस्था बन गया। भूपेश बघेल के जमाने में जो कुछ आया उनके पॉकेट में गया। कांग्रेस ने जनता को लूटा, भ्रष्टाचार कर जनता को लूटा। कांग्रेस हमेशा राम विरोधी रही। सनातन विरोधी रही। इन्होंने कहा था राम काल्पनिक हैं। सेतु का कोई अस्तित्व नहीं है। लटकाने, अटकाने और भटकाने का काम कांग्रेस ने किया।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments