छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का लवन में अभिनंदन स्वागत है  : पवन साहू वरिष्ठ भाजपा नेता    

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का लवन में अभिनंदन स्वागत है  : पवन साहू वरिष्ठ भाजपा नेता    

गोलू कैवर्त संभाग प्रमुख छत्तीसगढ़ बलौदाबाजार : कसडोल विधानसभा के नगर पंचायत लवन में शनिवार 27 अप्रैल को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का प्रस्तावित कार्यक्रम है।जिसमें भाजपा के कई मंत्री, कई विधायक एवं कई दिग्गज भाजपा नेताओं की उपस्थिति रहेगा जिसकी तैयारी भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नेताओं द्वारा किये जा रहे हैं।आपको बताते चलें कि मुख्यमंत्री जांजगीर चाम्पा लोकसभा भाजपा प्रत्याशी श्रीमती कमलेश जांगड़े के पक्ष में प्रचार प्रसार का जिम्मा उठाकर उनके पक्ष में मतदान करने की अपील करेंगे।उक्त तैयारी को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है ।

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पत्रकार गोलू कैवर्त से चर्चा करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता पवन साहू ने बताया कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का आगमन लवन के लिए सौभाग्य है।मुख्यमंत्री का नगर पंचायत लवन में स्वागत अभिनंदन है कि बात कहते हुए आगे श्री साहू ने कहा उनके आगमन से भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओ में डबल ऊर्जा का संचार होगा।हमारे प्रेरणा श्रोत मुख्यमंत्री का लवन आगमन हम सभी के लिए गौरवशाली क्षण होगा।निश्चित ही उनके मार्गदर्शन में जांजगीर लोकसभा सीट में इतिहास रच रही भाजपा, दूर दूर तक कोई नहीं है कि बात श्री साहू ने कहा है।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments