नगरपालिका किरन्दुल में 90.05 प्रतिशत किया गया नल जल समेकित कर का भुगतान

नगरपालिका किरन्दुल में 90.05 प्रतिशत किया गया नल जल समेकित कर का भुगतान

 

किरन्दुल : किरंदुल नगरपालिका क्षेत्रान्तर्गत कर दाताओं से नल जल एवं समेकित कर का भुगतान के लिए नगरपालिका उप अभियंता,राजस्व निरीक्षक सहायक राजस्व निरीक्षक एवम नगरपालिका अमला कड़ी धूप में प्रत्येक वार्डों का भ्रमण कर घर घर जाकर बकाया टैक्स राशि का भुगतान करने हेतु पर्चा वितरण करने के साथ ही मौके पर टैक्स राशि की वसूली की गई।जिसके परिणामस्वरूप कर दाताओं ने अब तक कुल 90.05 प्रतिशत कर का भुगतान किया हैं।नगरपालिका राजस्व निरीक्षक डी एस साहू ने   जानकारी देते हुए बताया कि चलित वर्ष 2023 24 में 3 करोड़ 17 लाख 81 हज़ार रु की मांग थीं जिसमें अब तक 2 करोड़ 86 लाख 18 हजार रु कर दाताओं ने भुगतान किया हैं।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments