लोन वर्राटू अभियान से प्रभावित होकर 23 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण

लोन वर्राटू अभियान से प्रभावित होकर 23 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण

 

किरन्दुल : जिला दन्तेवाड़ा में पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुन्दरराज पी,पुलिस उप महानिरीक्षक दन्तेवाड़ा रेंज कमलोचन कश्यप एवम दंतेवाड़ा एसपी गौरव राय के निर्देश में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान तथा छग शासन की ‘‘पुनर्वास नीति’’ के तहत विगत कुछ माह में जिला पुलिस बल और सीआरपीएफ के द्वारा भटके हुए माओवादियों को समाज की मुख्यधारा में जोड़ने के लिए लगातार संपर्क एवं संवाद किया जा रहा है साथ ही प्रशासन की नक्सल पुनर्वास नीति का व्यापक प्रचार-प्रसार गॉव-गॉव तक किया जा रहा है जिसके परिणाम स्वरूप यह बदलाव माओवादी कैडर में दिखाई दे रहा है और बड़ी संख्या में माओवादी कैडर का आत्मसमर्पण देखने को मिल रहा है।

नक्सलियों के अमानवीय, आधारहीन विचारधारा एवं उनके शोषण, अत्याचार तथा स्थानीय आदिवासियों पर होने वाले हिंसा से तंग आकर नक्सलवाद की ओर भटके युवा अब समाज के मुख्यधारा में जुड़ने का संकल्प करके 23 माओवादियों ने आत्मसमर्पण की इच्छा जाहिर करते हुये लोन वार्राटू (घर वापस आईये) अभियान के तहत दिनांक 29 अप्रैल को डीआरजी कार्यालय दन्तेवाड़ा में आत्मसमर्पण किये। उपरोक्त 23 आत्मसमर्पित माओवादियों में से 20 माओवादियों को डीआरजी बल दन्तेवाड़ा एवं 03 माओवादियों को आरएफटी सीआरपीएफ दन्तेवाड़ा के द्वारा आत्मसमर्पण कराने में विशेष योगदान रहा।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments