हिंदी विभाग के सहायक प्राध्यापक का अचानक निधन से शोक की लहर, लोगों ने अर्पित किये श्रद्धांजलि

हिंदी विभाग के सहायक प्राध्यापक का अचानक निधन से शोक की लहर, लोगों ने अर्पित किये श्रद्धांजलि


धनकुमार औधेलिया इंचार्ज बलौदाबाजार : डॉ आरती बोरकर सहायक प्राध्यापक हिंदी विभाग शासकीय दाऊ कल्याण कला एवं वाणिज्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय बलौदाबाजार का आकस्मिक निधन दिनांक 29 अप्रेल 2024 को हो गया था जिनका अंतिम संस्कार रायपुर रोड स्थित मोक्ष धाम में किया गया l मुखाग्नि उनके नन्हें एवं लाडले सपूत हर्षित बोरकर ने दिया l ज्ञात हो कि आठ माह पूर्व सितम्बर 2023 को इसी मोक्ष धाम में अपने पिता डॉ देवानंद बोरकर सहायक प्राध्यापक शासकीय नवीन महाविद्यालय मोपका को भी मुखाग्नि दिये थे l

यह हृदय विदारक दृश्य देखकर सभी कॉलोनी वासियों, महाविद्यालय परिवार, नगर के सभी सभ्रांत नागरिकों के आखों से आँसू निरंतर बह रहे थे l सभी आत्मीय स्वजनों के द्वारा अपने प्रोफेसर मैडम जी को नम आँखों से श्रद्धा सुमन अर्पित कर अलविदा किया गया l निज निवास  प्रतिष्ठा कालोनी पंचशील नगर बलौदाबाजार मे दिनांक 01 मई 2024 को शांति पाठ एवं श्रद्धांजली कार्यक्रम रखा गया है l










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments