एस पी सदानंद कुमार,ए एस पी अविनाश ठाकुर ने सेवानिवृत्त होने पर उपनिरीक्षक एम एस कंवर का सम्मान कर विदाई दिये

एस पी सदानंद कुमार,ए एस पी अविनाश ठाकुर ने सेवानिवृत्त होने पर उपनिरीक्षक एम एस कंवर का सम्मान कर विदाई दिये


गोलू कैवर्त संभाग प्रमुख छत्तीसगढ़ बलौदाबाजार  : मंगलवार 30 अप्रेल  को पुलिस कार्यालय सभाकक्ष बलौदाबाजार में सेवानिवृत्त उप निरीक्षक  मनोहर सिंह कंवर का विदाई कार्यक्रम का आयोजन* किया गया।  मनोहर सिंह कंवर पुलिस विभाग मे दिनांक 14.06.1982 को आरक्षक के पद पर भर्ती हुए थे। तत्पश्चात दिनांक 30.09.2013 को उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नत हुए हैं। पूर्व में वे जिला रायपुर, जिला सुकमा के विभिन्न थानों में तथा जिला बलौदाबाजार-भाटापारा में भाटापारा शहर, गिधपुरी, सिटी कोतवाली आदि थानों में पदस्थ होकर कार्य किये है तथा अभी वर्तमान में यातायात शाखा सिमगा में पदस्थ होकर कार्यरत थे।  मनोहर सिंह कंवर आज दिनांक 30.04.2024 को सेवानिवृत्त हुए हैं। 

कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  सदानंद कुमार एवं  अविनाश ठाकुर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा  मनोहर सिंह कंवर के उज्जवल भविष्य एवं स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए उनका विभाग के प्रति किए गए उल्लेखनीय कार्यों की प्रशंसा किया गया तथा इन्हे शाल एवं श्रीफल से सम्मानित कर पुलिस विभाग की ओर से स्मृति चिन्ह तथा उपहार भेंट किया गया।

विदाई कार्यक्रम में मुख्य रूप से  राजेश श्रीवास्तव उप पुलिस अधीक्षक,  अमृत कुजूर उप पुलिस अधीक्षक यातायात, रक्षित निरीक्षक श्रीमती उषा ठाकुर, उप निरीक्षक (एम) शैलेंद्र प्रजापति, पवन बंदे, स्टेनो मनीष चौबे, सउनि अश्विनी पडवार, सउनि (एम) सुषमा कौशिक, चंद्रिका साहू, अश्वनी विशाल सहित पुलिस कार्यालय के स्टाफ उपस्थित थे।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments