रायपुर लोकसभा के 9 विधानसभा से शिवसेना पार्टी ने बृजमोहन अग्रवाल को दिए समर्थन

रायपुर लोकसभा के 9 विधानसभा से शिवसेना पार्टी ने बृजमोहन अग्रवाल को दिए समर्थन

 

रायपुर : शिवसेना पार्टी के द्वारा भाजपा रायपुर लोकसभा प्रत्याशी श्री बृजमोहन अग्रवाल के समर्थन में उतरे शिव सैनिक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता  गण खुलकर किया भाजपा का समर्थन । छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  की गारंटी पर काम कर रही है और भारत की जनता खुश है शिवसेना पार्टी रायपुर लोकसभा भाजपा प्रत्याशी श्री बृजमोहन अग्रवाल को 8 लाख से अधिक वोट से जीतने का संकल्प लिया। केंद्र की मोदी सरकार एवं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे प्रदेश प्रमुख धनंजय सिंह परिहार के निर्देशानुसार कि हम लोग रायपुर भाजपा लोकसभा प्रत्याशीके समर्थन में उतरे हैं तथासंतोष शुक्ला शिवसेना प्रदेश प्रवक्ता ने कहा 9 विधानसभा से कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी रायपुर लोकसभा भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल को ऐतिहासिक जीत दिलाने के लिए कृत संकल्पित है कार्यकर्ताओं एवं जनता में ऐतिहासिक जीत दिलाने के लिए काफी उत्साह है। शिवसेना प्रदेश समन्वयक कृष्ण यादव ने कहा कि पूरे 9 विधानसभा से शिवसेना कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी आज भाजपा रायपुर लोकसभा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल के समर्थन में मैदान में उतरे। शिवसेना प्रदेश महासचिव रेशम जांगड़े ने कहा कि कांग्रेस पार्टी झूठी है पूरे देश को लूटने वाली पार्टी है प्रदेश और देश की जनता उनके झूठे वादों में फसने वाली नहीं है।

पिछले 10 सालों में भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने जो काम किए हैं वह 70 सालों में नहीं हुए तथा देश की जनता एक बार पुनः उनके ऊपर विश्वास जताएगी मुझे ऐसा विश्वास है।  सन 1990 में बाला साहब ठाकरे जी एवं भारतीय जनता पार्टी से गठबंधन किया था वह गठबंधन आज भी कायम है महाराष्ट्र के पहले मुख्यमंत्री मनोहर जोशी दूसरे नारायण राणे तीसरे मुख्यमंत्री गरीबी में पले ऑटो चलाने वाले शिंदे जी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बने। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विचार अच्छा है विचार से सहमत शिवसेना सनातन हिंदुत्व को महत्व देती है तथा भारतीय जनता पार्टी के विचारों से सहमत हैं तथा भारत देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के हाथों में कि देश सुरक्षित है शिवसेना प्रदेश प्रमुख धनंजय सिंह परिहार पार्टी का विचार एवं भारतीय जनता पार्टी का विचार सनातन हिंदुत्व का है तथा विचार मिलते हैं इसी कारण भारतीय जनता पार्टी के समर्थन में उतरी है शिवसेना पार्टी तथा रायपुर दक्षिण विधायक एवं रायपुर लोकसभा  भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल 35 वषों से विजयपथ पर आगे हैं अजय योद्धा हैं तथा शिवसेना 9 विधानसभा से प्रत्येक कार्यकर्ता पदाधिकारी रायपुर लोकसभा भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल को ऐतिहासिक मतों से जीत दर्ज करने संकल्पित है। रेशम जांगड़े प्रदेश महासचिव संतोष शुक्ला प्रदेश प्रवक्ता कृष्ण यादव राकेश शर्मा जिला महासचिव रायपुर केशव वैष्णव राजा टुडे ईश्वर निषाद बलौदा बाजार भाटापारा जिला अध्यक्ष निर्माणी यादव सुरेंद्र यादव अन्य शिव सैनिक भारी संख्या में मौजूद थे।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments