कलेक्टर ने किया मतदान केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण, समय सीमा के भीतर सभी व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

कलेक्टर ने किया मतदान केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण, समय सीमा के भीतर सभी व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

 

गोलू कैवर्त संभाग प्रमुख छत्तीसगढ़ बलौदाबाजार :  कलेक्टर एवं  जिला निर्वाचन अधिकारी के एल चौहान ने आज लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत जाजंगीर लोकसभा के कसडोल विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर मतदान केंद्रों की सुविधाओं एवं आवश्यक व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। साथ ही संबधित अधिकारियों को सभी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।

इस दौरान वे ग्राम छरछेद स्थित शासकीय प्राथमिक शाला मतदान केंद्र एवं ग्राम कटगी स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मतदान केंद्र का अवलोकन किया। श्री चौहान ने मतदान केन्द्रों में मतदाताओं की जानकारी हेतु किए गये दीवार लेखन,दिव्यांग मतदाताओं हेतु बनाये गये रैम्प, शौचालय, पेयजल व्यवस्था सहित अन्य सुविधाओं का निरीक्षण कर केन्द्रों में आवश्यकतानुसार सुविधाएं उपलब्ध कराने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए है इसके साथ ही मतदान दिवस के पूर्व मतदान दल के ठहरने के लिए उचित व्यवस्था रखने के निर्देश दिये है। इस दौरान जिला पंचायत सुश्री दिव्या अग्रवाल,एसडीएम भूपेंद्र अग्रवाल सहित संबंधित बूथ लेबल अधिकारी उपस्थित थे।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments