न्यूज़ पोर्टल में खबर प्रकाशन के बाद नगर पंचायत लवन आया हरकत में, महिला को चुनाव बाद आवास योजना का मिलेगा लाभ

न्यूज़ पोर्टल में खबर प्रकाशन के बाद नगर पंचायत लवन आया हरकत में, महिला को चुनाव बाद आवास योजना का मिलेगा लाभ

  गायत्री साहू लवन  : कसडोल विधानसभा के नगर पंचायत लवन से न्यूज़ पोर्टल छत्तीसगढ़ डॉट न्यूज़ साइट एवं गंगा प्रकाश में  खबर चलने के बाद नगर पंचायत लवन के कमर्चारी एवं वार्ड पार्षद आया हरकत में।आवास के लिए दर दर समस्या झेल रही महिला के घर जाकर कर्मचारियों ने महिला को सांत्वना देकर सरकार की आवाज़ योजना का भविष्य में लाभ दिलाए जाने का आश्वासन देकर चुनाव में वोट देने का अपील किये जा की जानकारी मीडिया को आज शुक्रवार 3 मई को प्राप्त हुआ है।

आपको बताते चलें कि इसके ठीक एक दिन पहले 2 मई को महिला की समस्या को हमारे न्यूज़ साइट ने प्रमुखता से उठाया था जिसको त्वरित संज्ञान लेकर प्रशासन ने नगर पंचायत लवन को फटकार लगाते हुए मामले पर रिपोर्ट तैयार करने की जानकारी दिये गए।पीड़ित महिला दुलौरिन यादव ने बताया कि खबर लगने के बाद नगर पंचायत के कर्मचारियों में श्री मिश्रा, वार्ड पार्षद नंदू वर्मा सहित अन्य कर्मचारियों ने घर आकर वोट देने की अपील किये एवं भविष्य में नियमतः योजना का लाभ मिले इसके लिए आचार संहिता के बाद सार्थक पहल की बात करके पंचनामा रिपोर्ट तैयार करके गए है कि बात का खुलासा किये।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments