सूरजपुर : सरगुजा से कांग्रेस प्रत्याशी शशि सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत किसी और ने नहीं बल्कि कांग्रेस कार्यकर्ता ने लाखों रपए के धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए दर्ज कराई है। शिकायत के बाद कोतवाली थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
सरगुजा लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी शशि सिंह चुनाव तिथि आने से पहले ही मुश्किल में फंसते हुए दिखाई दे रही हैं। सरगुजा से ही कांग्रेस के एक कार्यकर्ता ने उन पर लाखों रुपए की धोखाधड़ी की शिकायत कोतवाली थाने में दर्ज कराई है। फिलहाल पुलिस शिकायत की जांच में जुटी है।
बता दें कि सरगुजा में आने वाले 7 तारीख को मतदान होगा, यहां पर कांग्रेस की प्रत्याशी शशि सिंह के खिलाफ भाजपा ने चिंतामणि महराज को अपना प्रत्याशी बनाया है।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments