तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवार युवक को रौंदा जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई वहीं दो युवक घायल

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवार युवक को रौंदा जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई वहीं दो युवक घायल

बीजापुर :- तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवार युवक को रौंदा, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई. वहीं दो युवक घायल हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा. यह घटना बीजापुर के महादेव घाट मोड़ पर हुई. इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पीएम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है.

दरअसल शुक्रवार की देर शाम ग्राम अव्वापल्ली से बीजापुर की ओर आ रही स्कॉर्पियो गाड़ी क्रमाक CG20 K 5402 ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मारी. इसके चलते बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद स्कॉर्पियो के चालक मौके से फरार हो गया. मृत युवक का नाम डेविड चन्द्रगिरी बताया जा रहा है, जो तोयनार पंचायत के ग्राम मोरमेड का निवासी था.

बीजापुर थाना प्रभारी संजय सिंह राजपूत ने बताया कि हादसे की सूचना मिलने के बाद हमारी टीम घटना स्थल पहुंचकर शव को पीएम के लिए जिला हॉस्पिटल भेज दिया है. घायलों का ईलाज जारी है. पुलिस हर पहलू से इस हादसे की जांच कर रही है.










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments