नेशनल हाईवे के किनारे खड़ी ट्रेलर को तेज रफ्तार बस ने मारी टक्कर भीषण हादसे में 15 यात्री घायल 7 की हालत गंभीर 

नेशनल हाईवे के किनारे खड़ी ट्रेलर को तेज रफ्तार बस ने मारी टक्कर भीषण हादसे में 15 यात्री घायल 7 की हालत गंभीर 

बिलासपुर :- तेज रफ्तार बस ने नेशनल हाईवे के किनारे खड़ी ट्रेलर को टक्कर मारी. इस भीषण हादसे में 15 यात्री घायल हुए हैं. 7 की हालत गंभीर है. हादसे की सूचना मिलते ही रतनपुर पुलिस मौके पर पहुंची. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यह घटना रतनपुर थाना क्षेत्र में हुई है.

मिली जानकारी के मुताबिक, रॉयल बस अंबिकापुर से रायपुर जा रही थी. बस में करीब 30 यात्री सवार थे. रतनपुर के बीएलटी कॉलेज के पास हाइवे के किनारे खड़ी ट्रेलर से बस जा टकराई. रतनपुर पुलिस घटना की जांच में जुटी है.

 

 

 










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments