बोदा मोहान में रेत की अवैध खनन पर आखिर खनिज विभाग नकेल क्यो नहीं कस रहा है!

बोदा मोहान में रेत की अवैध खनन पर आखिर खनिज विभाग नकेल क्यो नहीं कस रहा है!

 

गोलू कैवर्त संभाग प्रमुख छत्तीसगढ़ बलौदाबाजार : कसडोल विधानसभा के पलारी जनपद पंचायत अंतर्गत मोहान ग्राम पंचायत के आश्रित गॉव बोदा में कुछ जनप्रतिनिधियों की मिलीभगत से अचानक से एक रेत माफिया की एंट्री राजश्व नुकसान का प्रमुख कारण बना हुआ है।आपको बताते चलें कि इस गॉव में बिना स्वीकृति के किसी रेत माफिया द्वारा रेत की अवैध खनन एवं परिवहन कराकर राजश्व घाटे को रोजाना बढ़ाने में पसीना बहाने की जानकारी मीडिया, जनता जनार्दन सहित जिले के तमाम आला अधिकारियों सहित जिला के खनिज विभाग के अधिकारियों को हो चुकी है लेकिन इस गॉव में हो रहा रेत की अवैध खनन एवं परिवहन पर ध्यान अभी तक जिम्मेदार अधिकारियों का नहीं जाने से रेत माफिया अपने अंदाज में बेरोकटोक रेत की अवैध खनन 3से 4 जेसीबी मशीन से लगातार कर रहा है।इस कारोबार में कुछ जनप्रतिनिधियों की सांठगांठ को इंकार नहीं किये जा सकते हैं यदि जनप्रतिनिधियों का सांठगांठ नहीं होता तो ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधियों का शिकायत दल अभी तक अवैध खनन को रोक लगाने के लिए कलेक्टर एव जिला खनिज विभाग के पास चला गया होता लेकिन अभी तक शिकायत गॉव के जनप्रतिनिधियों का नहीं आना अपने आप मे सांठगांठ की कहानी बयां करने के लिए पर्याप्त है।

गौरतलब हो कि बोदा गॉव का मुख्य ग्राम पंचायत मोहान हर साल बाढ़ के कारण डूबने के कगार पर रहता है क्योंकि यंहा नदी किनारे का हिस्सा लगातार कट कर अलग होने की जानकारी मिलते रहा है कटाव का स्तर इतना बढ़ते रहा है कि पूरे मोहान ग्राम पंचायत कटाव के बहाव में बहते बहते बचते आया है जिसको रोकने के लिए सरकार एवं जिला प्रशासन द्वारा प्रत्येक वर्ष लाखों जतन किये जाते हैं लेकिन अब उसी ग्राम पंचायत के आश्रित गॉव बोदा में जेसीबी मशीन से रेत की अवैध खनन आम जनजीवन के लिए रोंगटे खड़ी करने वाली कहानी को जन्म दे रहा है जिस पर अविलंब लगाम जरूरी है।यदि रेत की अवैध खनन नहीं रुका तो निश्चित ही यहाँ का कटाव का भार मोहान ग्राम पंचायत पर दोहरा भार पड़ने जैसे हालात को जन्म देगा जिसके लिए बोदा गांव में रेत की अवैध खनन कर रहे रेत माफिया एवं चन्द कुछ स्वार्थी तत्वों के जनप्रतिनिधियों की करतूत इनके वजह बनेंगे।राज्य सरकार ने गॉव के कटाव को देखते हुए यंहा पूर्णतः रेत खनन पर प्रतिबंध लगाया है तो फिर रेत माफिया किसके सरंक्षण में रेत की अवैध खनन कर रहा है।

कौन है इनके पीछे में जिनके दम पर रेत माफिया गॉव के भोलेभाले लोगों के जीवन को खतरे में डाल कर मोटी कमाई में लगा है।कुंदन बंजारे जिला खनिज अधिकारी ने कहा कि कार्रवाई होगी।चुनाव ड्यूटी में बिजी होने के कारण नहीं हो पा रहा था।जिला कलेक्टर के एल चौहान को पत्रकार गोलू कैवर्त ने मोबाईल के माध्यम से अवगत कराने पर बताया कि अभी चुनाव के कारण सभी ड्यूटी में तैनात रहा, खनिज विभाग को कार्रवाई के लिए निर्देश कर रहा हूँ।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments