आस्था या अंधविश्वास! भगवान को चढ़ाने के लिए युवक ने काट ली अपनी जीभ, शिव जी से मांगी थी ये मन्नत

आस्था या अंधविश्वास! भगवान को चढ़ाने के लिए युवक ने काट ली अपनी जीभ, शिव जी से मांगी थी ये मन्नत

दुर्ग: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अंधविश्वास के कारण अपनी जीभ काटकर पत्थर में चढ़ा दी। युवक को ग्रामीणों ने इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल अस्पताल में युवक की इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि युवक हमेशा से भक्तिभाव में लीन रहता था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार अंजोरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत थनौद गांव में 33 वर्षीय राजेश्वर निषाद ने अपनी जीभ काट ली। वह सुबह लगभग आठ बजे गांव के तालाब में पहुंचा और एक पत्थर के करीब बैठकर कुछ मंत्र पढ़ने लगा। बाद में उसने अचानक अपनी जीभ काट ली और उसे पत्थर के करीब रख दिया। जब ग्रामीणों को घटना की जानकारी मिली तो उन्होंने सरकारी एंबुलेंस सेवा और पुलिस को इसकी की सूचना दी। इसके बाद निषाद को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि वह इच्छापूर्ति के लिए भगवान शिव को अपनी जीभ चढ़ाना चाहता था। निषाद के तीन बच्चे हैं तथा उसकी पत्नी गूंगी है। पुलिस ने निषाद द्वारा इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments