शहर के नया बस स्टैण्ड चौक में ट्रैफिक सिग्नल चालू, यातायात नियमों का पालन नही करने पर होगी वाहन चालकों पर कार्यवाही

शहर के नया बस स्टैण्ड चौक में ट्रैफिक सिग्नल चालू, यातायात नियमों का पालन नही करने पर होगी वाहन चालकों पर कार्यवाही


राजनांदगांव  : आज दिनांक 22.05.2024 को पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देशन एवं अति0 पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में यातायात प्रभारी निरीक्षक अजय खेस एवं राघव एडवरटाईजमेंट रायपुर के सहयोग से शहर के नया बस स्टैण्ड चौक में सुगम यातायात संचालन, आम जनता के सुविधा एवं सुरक्षा हेतु नया ट्रैफिक सिग्नल लगाया गया है, साथ ही शहर के राज इम्पीरियल, आर.के.नगर तिराहा, महावीर चौक, पो.आ.चौक में ट्रैफिक सिग्नल सुचारू रूप से चालू है। यातायात संचालन हेतु सिग्नल पाईंटों में प्रातः 09.00 बजे से रात्रि 09.00 बजे तक यातायात बल ड्यूटी में तैनात रहेगे। शहर में अब नो पार्किंग, तीन सवारी के साथ-साथ रेड सिग्नल जंप पर भी लगातार कार्यवाही होगी। यातायात पुलिस राजनांदगांव की आम लोगो से अपील है कि वाहन चलाते समय मोबाईल फोन का उपयोग न करें, दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट अवश्य लगाये, चार पहिया वाहनों में सीट बेल्ट लगाये, शराब सेवन कर वाहन न चलायें एवं माल वाहन में सवारी न बिठायें। यातायात नियमों का पालन करने के साथ- साथ यातायात व्यवस्था बनाये रखने यातायात पुलिस का सहयोग करे एवं सुरक्षित यात्रा करें।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments