गोलू कैवर्त संभाग प्रमुख छत्तीसगढ़ बलौदाबाजार : कसडोल विधानसभा के तहसील एवं पुलिस थाना लवन अंतर्गत ग्राम पंचायत डोंगरा में विगत 25 मई से सभी ग्राम वासियों एवं महामाया चौक मोहल्ले वासियों के आपसी सहमति सहयोग से श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन जारी है।जिसके कथावाचक बिलासपुर निवासी गोपाल प्रसाद जोशी है।कथा सुनने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जेठ के दोपहरी चिलचिलाती गर्मी में भी खचाखच भीड़ रोजाना उमड़ रही है।कथा के तीसरे दिन कथावाचक ने बहुत ही सुंदर ढंग से रामचरित मानस भाग का कथा श्रवण कराए।कथा के आयोजन में शिव वर्मा, धर्मेंद्र वर्मा, महेंद्र वर्मा, देवव्रत वर्मा ,दुर्गादास मानिकपुरी, प्रेम दास मानिकपुरी सहित तमाम मोहल्ले वासियों सहित ग्राम वासियों का सराहनीय पहल है।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments