अंतराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी भूमिक्षा साहू ने अपने बसन्तपुर हॉकी ग्राउंड में बच्चों को  बाटी हॉकी स्टिक

अंतराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी भूमिक्षा साहू ने अपने बसन्तपुर हॉकी ग्राउंड में बच्चों को  बाटी हॉकी स्टिक

 


राजनांदगांव  :  अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी भूमिक्षा साहू अपने पारिवारिक कार्यक्रम में राजनांदगांव आई हुई थी जो कि वर्तमान में  मध्यप्रदेश हॉकी अकादमी ग्वालियर में प्रशिक्षण प्राप्त कर  रही है । उन्होंने विगत वर्ष 4 नेशन अंडर 21 हॉकी टूर्नामेंट  जर्मनी में जूनियर इंडिया टीम की ओर से  प्रतिनिधित्व कर चुकी है इसी के साथ ही मध्यप्रदेश हॉकी अकादमी की ओर नीदरलैंड, और बेल्जियम  में भी अपना परचम लहरा चुकी है जिला हॉकी संघ के अध्यक्ष फ़िरोज़ अंसारी ने बताया कि भूमिक्षा साहू ने अपने हॉकी खेल के सुरुवात इसी बसन्तपुर हॉकी ग्राउंड से की थी।

राजनांदगांव आने पर बसन्तपुर स्कूल ग्राउंड में बच्चों को  हॉकी खेलते देख तुरन्त अपने तरफ से 30 हॉकी स्टिक मंगा कर  आज बच्चों को वितरित की। भूमिक्षा की इस पहल से जिला हॉकी के अध्यक्ष श्री फिरोज आंसारी जी सचिव श्री शिवनारायण धकेता जी के साथ अन्य लोगों ने भूमिक्षा को बधाई दी एवं बच्चों के साथ भूमिक्षा की भी उज्जत भविष्य की कामना की










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments