खड़ी कैप्सूल वाहन से बुलेट जा भीड़ा ,एक की मौत दो गंभीर रूप से घायल,घायलों को किया गया रायपुर रेफर

खड़ी कैप्सूल वाहन से बुलेट जा भीड़ा ,एक की मौत दो गंभीर रूप से घायल,घायलों को किया गया रायपुर रेफर

 

गोलू कैवर्त संभाग प्रमुख छत्तीसगढ़ बलौदाबाजार :  जिला मुख्यालय बलौदाबाजार के बलौदाबाजार रायपुर बायपास मार्ग दशरमा चौक सड़क किनारे 27-28 मई के दरम्यान रात्रि 12 बजे के आसपास कैप्सूल वाहन सीजी 11 ए एस6441  खड़ी थी जिसे बुलेट वाहन सीजी04 पीसी 0138 का चालक नितिन साहू 20 वर्ष पुरानी बस्ती बलौदाबाजार ने अन्य दो लोगों को बैठाकर बुलेट को लापरवाही पूर्वक चलाते हुए खड़ी कैप्सूल में जा घुसा जिससे चालक एवं अन्य बैठे दो लोगों को चोट आने पर आसपास के लाग के मदद से घायलों को जिला अस्पताल बलौदाबाजार लाया गया जंहा इलाज के दौरान बुलेट के चालक नितिन साहू ने दम तोड़ दिया एवं अन्य दो घायलों में वैभव सिंह ठाकुर 19वर्ष पंचशील नगर बलौदाबाजार,उत्तम ठाकुर 20वर्ष  सिविल लाइन बलौदाबाजार की चोट की गंभीरता को देखते हुए रात्रि में मेकाहारा अस्पताल रायपुर रेफर किया गया है। सीटी कोतवाली बलौदाबाजार ने घटना का प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया है, मर्ग पंचनामा कार्रवाई कर शव परिजनों को सुपर्द किया।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments