
गोलू कैवर्त संभाग प्रमुख छत्तीसगढ़ बलौदाबाजार : कसडोल विधानसभा के नगर पंचायत लवन स्थित जोरवा एवं जाड़ा तालाबों से बिना विभागीय स्वीकृति जेसीबी मशीन से दिन रात अंधाधुंध मिट्टी की खनन परिवहन का कार्य युद्ध गति से चल रहा है का मामला इन दिनों सुर्खियों में छाया हुआ है जिस पर कोई रोकटोक करने वाला नजर नहीं आ रहा है। विगत कुछ दिनों से खनन परिवहन का कार्य जोरो से चल रहा है ,इतना ही नहीं प्रत्येक हाइवा अलग से मिट्टी ले जाने के लिए वसूली कर्ता नियुक्ति किये जाने की बात सामने आ रहा है वंही हाइवा से मिट्टी परिवहन करने वाले हाइवा संचालकों का विगत कुछ दिनों से लाटरी लगी हुई है कारण कि उन्हें महज कुछ रुपये में तालाबों से मिट्टी प्राप्त हो रहा है जिसे वह बाहर में न जाने कितने रुपये का लाभ ले रहा है फिलहाल जांच के बाद सभी तथ्यों का पर्दाफाश होगा।उक्त मामले में कार्रवाई के लिए जिम्मेदार लोग मूकदर्शक बने हुए हैं।मामले की जानकारी मिलते ही नगर वासी एवं जनप्रतिनिधियों ने मामले को प्रकाश में लाया तब पता चला है कि उक्त खनन के लिए नगर पंचायत सीएमओ से जेसीबी संचालकों ने स्वीकृति नहीं लिया है ,नहीं खनन के बाद मिट्टी को बाहर बेचा जाना है लेकिन यह सभी कार्य विगत कुछ दिनों से बेलगाम जारी है,अब सवाल इस बात का है कि रोजाना निकल रहा सैकड़ों हाइवा मिट्टी को कंहा उपयोग किया जा रहा है ,कंही ऊँचे दामों पर जरूरत मन्दो को बेचा तो नहीं जा रहा है,जबकि नियमों की बात करें तो मिट्टी को खनन बाद तालाबों के किनारे बिछाने का है लेकिन ऐसा नहीं दिख रहा है।विभिन्न राजनीतिक पार्टियो के नेताओं ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया को मीडिया के सामने रखा है।
रामकुमार साहू नगर पंचायत उपाध्यक्ष ने कहा कि उक्त मिट्टी खनन एवं परिवहन जनहीत का कार्य है जिसमें अधिकारियों के मार्गदर्शन में काम को निर्विघ्न तरीके से संपादित कर रहे हैं।अजय ताम्रकार पूर्व पार्षद वरिष्ठ कांग्रेसी लवन ने बताया कि बिना सीएमओ के सांठगांठ के मिट्टी का अवैध रूप से खनन एवं परिवहन संभव नहीं है जिला प्रशासन को जांच एवं कार्रवाई करनी चाहिए।पंकज अग्रवाल वरिष्ठ भाजपा नेता लवन ने कहा कि मिट्टी का खनन परिवहन का जानकारी प्राप्त हुआ है जिस पर जांच की जरूरत है।भुनेश्वर सिंह डहरिया यूथ विंग जिला अध्यक्ष आम आदमी पार्टी ने कहा कि यदि विभाग से तालाबों से मिट्टी खनन एवं परिवहन नहीं है तो ,खनन अनुचित है कार्रवाई की मांग करते हैं।राजश्व नुकसान की भी संभावना है। प्रणव प्रवेश प्रधान नगर पंचायत सीएमओ ने बताया कि पार्षदों का प्रस्ताव हुआ है नगर पंचायत से स्वीकृति पत्र जारी नहीं हुआ है। जिला कलेक्टर के एल चौहान ने बताया कि एसडीएम से जांच कार्रवाई करवाते हैं।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments