मुडा़ तालाब गहरी करण के लिए ततकाल आदेश जारी, मजदुरों को मिला काम

मुडा़ तालाब गहरी करण के लिए ततकाल आदेश जारी, मजदुरों को मिला काम

परमेश्वर राजपूत, गरियाबंद /रसेला :   ग्राम पंचायत टेंगनाबासा में कार्य नहीं मिलने को लेकर मजदूर संघ के अध्यक्ष तुलेश साहू व झलेन्द्र साहू के नेतृत्व में ग्राम युवा बेरोजगार मजदूरों ने क्षेत्रीय जनपद सदस्य नीलकंठ सिंह ठाकुर से कार्य नही मिलने की शिकायत की। जनपद सदस्य नीलकंठ सिंह ठाकुर ने तत्काल संज्ञान में लेते हुए सभी रोजगार के हितग्राहियों को लेकर रोजगार गारंटी योजना कार्यालय पहुंच कर स्वीकृत आठ लाख के मुडा़ तालाब के गहरी करण के कार्य को शीघ्र प्रारंभ कर रोजगार हेतु प्रयास किया गया। जिस पर प्रोग्राम आधिकारी कपिल नायक ने रोजगार सहायक राधे को बुला कर शीघ्र गहरी करण का कार्य प्रारंभ का निर्देश दिया। वहीं ग्रामीणों के शिकायत थी कि लम्बे समय से जमे मेट लोगों के मनमानी पर उन लोगों ने कहा कि नीजी घरु कार्य जैसे नाहावन, शादी, छट्ठी के दिन भी शासकीय काम बंद करने के कारण हटाने की माँग की गयी। जनपद सदस्य व नायक ने सभी मेट को एक बार समझाइस देकर काम मे रखने की बात कही गयी, पर  आक्रोशित युवाओं ने नही माना और हटाने की जीद्द में अडे़ रहे। लोगों की माँग और भावनाओं का  सम्मान करते हुए प्रोग्राम अधिकारी नायक ने पुराने मेट को हटा कर नये मेट रखने रोजगार सहायक राधे को कहा गया। उक्त अवसर पर ग्राम के बेरोजगार मजदूरों युवा मेलखन, शिव राजपूत, संतोष ध्रुव, खोमेश्वर,लीलाधर साहू, हिमांचल दास, याद राम सहित ग्रामीण लोग उपस्थित थे।उक्त जानकारी युवा नेता धनंजय वर्मा, बोहरण साहू, ने दी।
 










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments