बिलासपुर : दिनांक 17 जून 2024 सोमवार को किया जाएगा। उद्देश्य - यह प्रतियोगिता बिलासा सेवा समिति एवं बिलासपुर शहर की प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थान के विश्वसनीय ,कुशल नेतृत्व व मार्गदर्शन में परीक्षा पैटर्न तैयार किया जाएगा जिसमें आगामी रेलवे, व्यापंम परीक्षा पैटर्न पर होगी। इस प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थीगण मे सामान्य ज्ञान की जानकारी व मानसिक विकास हो सके। समिति के अध्यक्ष दीप कुमार व सदस्य काशी प्रसाद ने संयुक्त रूप से बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता 17 जून 2024 सोमवार को किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में पंजीयन कराना अनिवार्य है, पंजीयन की अंतिम तारीख 10 जून तक होगा। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए छत्तीसगढ़ के सभी वर्ग अनुसूचित जाति , अनूसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग व सामान्य वर्ग के विद्यार्थी सम्मिलित होंगे। दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए पंजीयन में छूट रहेगा। परीक्षा केंद्र बंगाली उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रेलवे परिक्षेत्र तोरवा थाना के सामने व आंध्रा अंग्रेजी माध्यम उच्च. माध्यमिक विद्यालय बुधवारी बाजार रेलवे स्टेशन के पास होगा। परीक्षा 17 जून सोमवार 2024 को रिपोर्टिंग समय सुबह 10 बजे से, परीक्षा प्रारंभ 11 बजे से होगा। परीक्षा का समय 90 मिनट होगा।
गलत उत्तर होने पर ऋणात्मक अंक 1/3 होगा। शैक्षणिक योग्यता निम्नतम 12 वीं पास होगा। परीक्षा केंद्र में परीक्षार्थी आधार कार्ड साथ में लेकर आये। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतियोगी को प्रथम पुरस्कार 51000 ₹( इक्यावन हजार रुपए ) व प्रशस्ति पत्र, द्वितीय पुरस्कार 21000₹ व प्रशस्ति पत्र व तृतीय पुरस्कार 11000 ₹ व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। सांत्वना पुरस्कार चौथे स्थान से दसवें स्थान प्राप्त प्रतियोगी को 1000₹-1000₹ व प्रशस्ति पत्र पुरस्कृत किया जाएगा। सांत्वना पुरस्कार ग्यारहवें स्थान से तीसवें स्थान तक प्राप्त प्रतियोगी को 500₹-500₹ व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। पुरस्कार वितरण समारोह दिनांक 23 जून 2024 रविवार को स्थान रोटरी क्लब सीएमडी चौंक बिलासपुर में सुबह 11बजे से होगा। पंजीयन हेतु बिलासा छात्रावास केंवट समाज डबरीपारा चांटीडीह सीपत रोड बिलासपुर में या 9340390927 संपर्क कर सकते हैं। प्रतियोगिता की तैयारी के लिए बिलासा सेवा समिति के सदस्य कमलेश, कांशी प्रसाद, दिलीप कुमार, सत्यप्रकाश, मोहन, मुकेश व सदस्यगण आवश्यक तैयारी में जुटे हुए है।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments