युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव ने रोड सोल्डर में मुरम डालने को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव ने रोड सोल्डर में मुरम डालने को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

परमेश्वर राजपूत, गरियाबंद / छुरा  : युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव युवा अधिवक्ता  आकाश दीक्षित ने की गरियाबंद जिले के कलेक्टर दीपक अग्रवाल  से मुलाकात कर  छुरा नगर से गरियाबंद मुख्य मार्ग जो कि सिंगल रोड होने के कारण दुर्घटना जनक रोड है।राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है , विगत समय में भी उसे रोड में दुर्घटनाएं हुई है उन सब बातों को ध्यान में रखते हुए दीक्षित ने कलेक्टर से आग्रह किया कि बरसात के पहले ही रोड के दोनों ओर मुरूम से मरम्मत करा दिया जाए ताकि राहगीरों को आने-जाने में सुविधा हो। कलेक्टर ने बड़ी विनम्रता के साथ इसे स्वीकार किया। छुरा ब्लॉक के आसपास के बहुत से छात्र-छात्राएं भी गरियाबंद नगर  में कॉलेज व स्कूल में शिक्षा ग्रहण के लिए आते है।उन्हें भी सुविधा मिलेगी इस बात को लेकर कलेक्टर से मुलाकात कर आग्रह किया।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments