परमेश्वर राजपूत, गरियाबंद/छुरा : उत्कृष्ट गरियाबंद अभियान के तहत कलेक्टर गरियाबंद के द्वारा स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम छुरा के प्राचार्य प्रदीप कुमार मिश्रा एवं विद्यालय के छात्रों को बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के लिए जिला प्रशासन की ओर से सम्मानित किया गया। अवगत हो की पिछले वर्ष भी विद्यालय का परीक्षा परिणाम बेहतर रहा जिसमें एक छात्रा ने 12वी बोर्ड परीक्षा में राज्य प्रवीण्य सूची में 6वा स्थान प्राप्त किया था इस वर्ष भी कक्षा 10वी में एक छात्रा कुमारी जिज्ञासा साहू 96.83 प्रतिशत के साथ 2अंको से राज्य प्रवीण्य सूची से वंचित हो गई उत्कृष्ट गरियाबंद अभियान के तहत बोर्ड परीक्षा परिणाम को बेहतर करने के लिए पिछले वर्ष से उड़ान कार्यक्रम का संचालन पूरे जिले में किया जा रहा है जिसके बेहतर परिणाम भी इस वर्ष देखने को मिले कलेक्टर ने उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम देने वाले सभी संस्था प्रमुख एवं छात्र छात्राओं को बधाई दिया और अगले वर्ष और ऐसे बेहतर परिणाम देने के लिए अधिकारियों को कार्ययोजना बनाने के दिशा निर्देश दिए कार्यक्रम में डी ई ओ गरियाबंद डी एम सी जिले के सभी विकासखंड अधिकारी नोडल अधिकारी श्याम चंद्राकर मनोज केला प्राचार्य गण एवं छात्र/छात्राएं उपस्थित रहे।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments