पत्नी ने आशिक के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, कमरे में दफनाया लाश

पत्नी ने आशिक के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, कमरे में दफनाया लाश

महासमुंद :  जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के लालवानी गली स्थित लोहानी बिल्डिंग के कमरे में दफन लाश की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है. हत्यारा कोई और नहीं बल्कि मृतक की पत्नी और आशिक ने अवैध संबंध के चलते साथ मिलकर हत्या की थी और लाश को कमरे में दफना दिया था. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. लाश को दफनाने मे मदद करने वाली मृतक की सास की तलाश कर रही है.

कोतवाली थाने में आवेदिका देविका चंद्राकर ने 14 दिसंबर 2023 को सूचना दी कि उसका पति 8 दिसंबर से लापता है. पुलिस ने गुम इंसान कायम कर जांच शुरू की. पुलिस को 6 माह बाद जानकारी हुई कि देविका का अपने पड़ोसी से अक्सर मोबाइल पर बातचीत होती थी. पुलिस ने जब देविका के मोबाइल का काल डिटेल निकाला तो कहानी प्रेस प्रसंग की ओर इशारा किया. पुलिस ने पड़ोसी ज्योतिषी मुकुंद त्रिपाठी को थाना बुलाकर पूछताछ की तो मुकुंद ने पहले तो घुमाने का प्रयास किया, पर पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो मुकुंद टूट गया और पूरी कहानी बता दी.

पुलिस ने प्रेसवार्ता मे बताया कि देविका के पति ( मृतक ) यूपेश को दोनों के प्रेम संबंध की जानकारी लग गई थी और इसी बात को लेकर पति- पत्नी में अक्सर झगड़ा हुआ करता था. चूंकि पति शराब का आदी था इसलिए रोजाना विवाद हुआ करता था. घटना दिनांक 8 दिसंबर की दोपहर देविका का पति युपेश चन्द्राकर शराब पीकर आया और अपनी पत्नी से उसी बात को लेकर झगड़ा करने लगा. विवाद बढने पर यूपेश ने डंडा लेकर अपनी पत्नी देविका को मारना चाहा, तब तक देविका का आशिक मुकुंद भी वहां आ गया. देविका ने अपने पति से डंडा छीनकर अपने पति के सिर पर दे मारा. इसके बाद पड़ोसी आशिक मुकुंद ने युपेश को धक्का दे दिया, जिससे वह जमीन पर गिर गया और तत्काल उसकी मौत हो गई.

युपेश की मौत के बाद देविका, उसकी मां अंजनी चन्द्राकर व मुकुंद ने शव को प्लास्टिक की बोरी में बांधकर मुकुंद के कमरे में रख दिया. घटना के दो दिन बाद देविका व प्रेमी मुकुंद ने एक बाक्स में भरकर उसे मुकुंद के ऑफिस लोहानी बिल्डिंग ले गए, जहां एक कमरे में 5 फीट गहरा गड्ढा खोदकर दफना दिया. पुलिस ने मुकुंद की निशानदेही पर उसके ऑफिस से युपेश की बाडी रिकवर कर हत्या में प्रयुक्त डंडा , फावड़ा आदि जब्त की. पुलिस ने धारा 201, 302, 34 के तहत मामला दर्ज कर पत्नी देविका, प्रेमी मुकुंद को गिरफ्तार कर लिया है. लाश को ठिकाने लगाने में मदद करने वाली मृतक की सास अंजनी चंद्राकर की तलाश कर रही है.

 










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments