बीजापुर में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, 11 नक्सली सहित 5 जनमिलिशिया गिरफ्तार

बीजापुर में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, 11 नक्सली सहित 5 जनमिलिशिया गिरफ्तार

बीजापुर :  सुरक्षाबलों ने गुरुवार को कुल 16 माओवादियों को पकड़ने में सफलता हासिल की है. बीजापुर थाना क्षेत्र में शासन विरोध गतिविधियों और नक्सलियों के बंद के पंपलेट बांटने पर 11 माओवादियों को सुरक्षा बलों ने पकड़ा है. बीजापुर जिले में माओवादी बंद का आव्हान कर रहे थे और इसके लिए पंपलेट बांट रहे ​थे.

इस दौरान गोरना-पड़ियापारा एवं डीआरजी बीजापुर ने शासन विरोधी एवं बंद के आह्वान के पंपलेट, बैनर के साथ 11 माओवादी को दबोचा. गोरना-पड़ियारपारा से पकड़े गए 11 माओवादी क्षेत्र में मार्ग अवरुद्ध, IED प्लांट, शासन विरोधी पंपलेट, बैनर लगाने की घटना मे शामिल थे.

वहीं थाना उसूर क्षेत्र में भुसापुर के जंगल से 5 मिलिशिया सदस्य को कोबरा 205, केरिपु बल ने पकड़ा. यह माओवादी लंबे समय से नक्सली संगठन में सक्रिय रूप से कार्यरत थे. भुसापुर से पकड़े गए माओवादी थाना उसूर क्षेत्रान्तर्गत गलगम से एरिया डॉमिनेशन पर निकली पुलिस पार्टी पर IED ब्लास्ट करने की घटना को नड़पल्ली नाला के पास IED प्लांट करने, सीतापुर-उसूर के मध्य रोड काटने, शासन विरोधी पंपलेट, बैनर लगाने की घटना में शामिल थे. इन माओवादियों के विरूद्ध थाना कोतवाली एवं उसूर में कार्रवाई के बाद न्यायिक रिमांड पर न्यायालय पेश किया.










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments