गोलू कैवर्त संभाग प्रमुख छत्तीसगढ़ बलौदाबाजार : कसडोल विधानसभा के लवन अंतर्गत ग्राम पंचायत चंगोरी सेमरिया में रेत के दो तस्कर अवैध रूप से रेत की अवैध खनन को बढ़ावा देते हुए ट्रैक्टरो से लगातार परिवहन कराकर ट्रैक्टर चालकों से रेत लोडिंग का अवैध वसूली कर प्रशासन को रोजाना राजश्व क्षति पहुँचा रहा है।इस मामले की शिकायत ग्राम पंचायत सरपंच प्रतिनिधि एवं सचिव ने रेत की अवैध खनन एवं परिवहन की शिकायत कर कार्रवाई किये जाने की मांग जिला प्रशासन सहित खनिज विभाग तहसील विभाग से किये गए हैं।इसके अलावा दोनों रेत तस्करों से राजश्व घाटे की भरपाई वसूली कार्रवाई किये जाने की मांग भी शासन प्रशासन के समक्ष किये गए हैं अब देखने वाली बात यही है कि शिकायत के बाद भी जिला प्रशासन कार्रवाई के लिए चंगोरी पैसर कब जा रहे हैं।फिलहाल वर्तमान में रेत के दोनों तस्कर प्रशासन को ठेंगा दिखाते हुए राजश्व घाटे पहुंचाते में चूर हैं।इस संबंध में सरपंच प्रतिनिधि धन साय कैवर्त, सचिव लक्ष्मी नारायण पटेल ने बताया कि रेत की अवैध खनन , व ट्रैक्टरो से लगातार अवैध परिवहन की शिकायत मिलने पर कार्रवाई के लिए आवेदन सौंपने की बात बताया है।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments