छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ मार्गदर्शन  व ऑल इंडिया चेस फेडरेशन के निर्देशन में जिला शतरंज संघ महासमुंद द्वारा पिथौरा में आयोजित 4 दिवसीय शतरंज स्पर्धा का उदघाटन

छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ मार्गदर्शन  व ऑल इंडिया चेस फेडरेशन के निर्देशन में जिला शतरंज संघ महासमुंद द्वारा पिथौरा में आयोजित 4 दिवसीय शतरंज स्पर्धा का उदघाटन

 


 राजा बाबू उपाध्याय ब्यूरो हेड महासमुंद : पिथौरा  छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ मार्गदर्शन  व ऑल इंडिया चेस फेडरेशन के निर्देशन में जिला शतरंज संघ महासमुंद द्वारा पिथौरा  में आयोजित 4 दिवसीय शतरंज स्पर्धा का उदघाटन अग्रवाल समाज पिथौरा के अध्यक्ष अनूप अग्रवाल द्वारा शतरंज की बिसात पर प्यादे की चाल चलकर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सामाजिक कार्यकर्ता व कलार समाज महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष श्रीमती प्रमिला सिन्हा ने की । विशिष्ट अतिथि के रूप में  जिला क्रीड़ा अधिकारी मनोज धृतलहरे, राज्य शतरंज संघ के पदाधिकारी विकास शर्मा, सुबोध सिंह ,ईश्वर राजपूत , पिथौरा ब्लॉक के मंडलेश्वर पुनीत सिन्हा, राज्य सचिव हेमन्त खुटे,अंतरराष्ट्रीय निर्णायक अनीश अंसारी व जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष डॉ डी एन साहू मंचासीन थे। सर्वप्रथम टूर्नामेंट डायरेक्टर हेमन्त खुटे ने प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए कहा कि  वर्ष 2022 से 2024 के भीतर 3 साल के अंतराल में यह तीसरी फीडे रेटिंग स्पर्धा है तथा जिला शतरंज संघ के बैनर तले यह सोलहवां राज्य चयन स्पर्धा है। आगामी दिनों में हमारा प्रयास नेशनल रेटिंग टूर्नामेंट कराने का रहेगा ताकि जिला व प्रदेश के खिलाड़ियों को रेटिंग के लिए कही बाहर जाना न पड़े। मुख्य अतिथि अनूप अग्रवाल ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि शतरंज एक बौद्धिक खेल है।इसे हर  उम्र के लोगो को खेलना चाहिए। जरूरी नहीं कि हर शतरंज खिलाड़ी विश्व चैंपियन ही बने लेकिन शतरंज को खेलते रहने से जो शतरंज खेलने के बेशुमार फायदे है वे सारे गुण हमारे अंदर समाहित हो जाते हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता  कर रही प्रमिला सिन्हा ने अपने उद्बोधन में कहा कि पिथौरा सरीखे छोटी सी जगह में अंतरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त स्पर्धा के आयोजन से अंचल का मान बढ़ा है। जिला शतरंज संघ को इस पहल के लिए बधाई देती हूं।आगे u hone खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल में हार - जीत  एक सामान्य प्रक्रिया है। हार से  कभी भी हतोसाहित नही होना चाहिए। निरंतर प्रयास और दृढ़ निश्चय से सफलता अवश्य मिलती है। इस राज्य चयन स्पर्धा में  ₹ 91000 (इनक्यांबे हजार रुपए ) की कुल राशि खिलाड़ियों को ईनाम स्वरूप दिए जायेंगे। महिला - पुरुष दोनों वर्गों से टॉप 4 - 4 खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय  स्पर्धा के लिए किया जायेगा। कार्यक्रम का संचालन संतोष गुप्ता ने तथा आभार प्रदर्शन डॉ डी एन साहू ने किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में संजय श्रीवास्तव,लोकनाथ पटेल, बबलू श्रीवास्तव ,राम उजाला का महती योगदान है। इस स्पर्धा में 20 जिला से 150 चयनित खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया है। कार्यक्रम का समापन व पुरस्कार वितरण समारोह 10 जून को रखा गया है।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments